जमशेदपुर : राशन दुकान के स्तर पर बनी निगरानी समिति : सरयू राय
Updated at : 30 Jul 2019 6:49 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने सोमवार कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिले में राशन कार्ड की 25 हजार आवेदन लंबित पड़े हुए है, जबकि जिले में ढाई-तीन हजार ही रिक्त है. इस कारण जरूरमंद, असहाय, विधवा, बुजुर्ग, असाध्य रोगों से ग्रसित व बीमार लाभुकों को प्राथमिकता के अाधार पर राशन कार्ड […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने सोमवार कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिले में राशन कार्ड की 25 हजार आवेदन लंबित पड़े हुए है, जबकि जिले में ढाई-तीन हजार ही रिक्त है. इस कारण जरूरमंद, असहाय, विधवा, बुजुर्ग, असाध्य रोगों से ग्रसित व बीमार लाभुकों को प्राथमिकता के अाधार पर राशन कार्ड बनाने का आदेश दिया है.
उन्होंने कहा राज्य में अब राशन दुकान के स्तर पर बनी निगरानी समिति, गड़बड़ी पर शिकायत दर्ज होगी अौर उस पर ससमय नियमानुसार उचित कार्रवाई भी की जायेगी. निगरानी समिति में पंचायत की मुखिया, वार्ड सदस्य,स्कूल के प्राचार्य,आंगनबाड़ी सेविका या सहायिका शामिल होंगे. मंत्री सरयू राय ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में भी जिन नागरिकों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन का लाभ नहीं मिल पाया है वैसे लोगों को चिह्नित कर 31 अगस्त महीने में पूरा लक्ष्य प्राप्त करने की कोशिश की जायेगी. राज्य खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने कहा: राज्य खाद्य निगम के राज्य में 360 गोदामों के संचालन व निगरानी का पुराना सिस्टम बदलाव किया गया है.
झारखंड सरकार ने उक्त समूचे कामों को आउट सोर्स करने का नीतिगत फैसला किया है. इतना ही नहीं यह काम निजी एजेंसी संभालेंगी. इस कड़ी में जीपीएस सिस्टम से मॉनिटरिंग व रूटिन कामों कोे लिए कंप्यूटर अॉपरेटर समेत अन्य मैनपावर की बहाली होगी. जमशेदपुर समेत राज्य से सेवानिवृत पदाधिकारी व कर्मी से गोदामों में एजीएम व अन्य का काम लेने के एक सवाल पर मंत्री ने कहा कि सेवानिवृत पदाधिकारी व कर्मी को हटाने का आदेश पूर्व में दिया जा चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




