टैंकर का टूटा गुल्ला, बेकाबू होकर पलटा, हादसे में दो की मौत, सात घायल
Updated at : 29 Jun 2019 7:19 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : मानगो पुल के पास साकची थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम बर्मामाइंस से बालीगुमा जा रहे डीजल टैंकर गुल्ला टूटने के कारण पलट गया. डीजल टैंकर के पलटने आैर उसकी चपेट में आने से महिला समेत दो की मौत हो गयी, जबकि 10-12 लाेग घायल हो गये. मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : मानगो पुल के पास साकची थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम बर्मामाइंस से बालीगुमा जा रहे डीजल टैंकर गुल्ला टूटने के कारण पलट गया. डीजल टैंकर के पलटने आैर उसकी चपेट में आने से महिला समेत दो की मौत हो गयी, जबकि 10-12 लाेग घायल हो गये. मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को टेंपो व एंबुलेंस से एमजीएम अस्पताल पहुंचाया.
घायलाें के इलाज के लिए पहुंची भीड़ का हल्ला सुन अस्पताल के डॉक्टर काम छाेड़कर निकल गये. प्रत्यक्षदर्शियाें ने बताया जर्जर सड़क के कारण उक्त घटना हुई. मृतकाें में आजादनगर निवासी माेहम्मद इकबाल की पत्नी खादिजा खातुन की माैत हाे गयी, जबकि इकबाल आैर उनकी नाै माह के बेटी अलिना घायल हाे गये.
एक अन्य मृतक की पहचान देर रात तक नहीं हाे पायी. घायल हुए मानगो दाईगुट्टू निवासी अधिवक्ता रास बिहारी को उनके परिजन टीएमएच ले गये, जबकि अन्य घायल साकची निवासी चंदन कुमार दुबे, मानगो पारसनगर निवासी भुवनेश्वर सिंह, मानगो शंकोसाई रमेश मुखर्जी, मानगो सुभाषनगर निवासी देवेंद्र पाण्डेय, धनंजय प्रसाद का एमजीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है.
घटना की जानकरी मिलते ही एसएसपी अनूप बिरथरे, सिटी एसपी प्रभात कुमार, एडीएम सुबोध कुमार समेत काफी संख्या में पुलिसकर्मी वहां पहुंचे. हादसे के बाद टैंकर का डीजल पूरे सड़क पर फैल गया. जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. हालांकि बाद में चार क्रेन की सहायता से टैंकर को रास्ते से हटाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




