गोलमुरी: देवर ने भाभी के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, मारपीट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 May 2019 2:23 AM
जमशेदपुर : गोलमुरी के हिंदू बस्ती लाइन नंबर – 5 निवासी भाभी ने अपने देवर और उसके दो सालों के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने और विराेध करने पर मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है. घटना बुधवार रात करीब 10.30 बजे की है. पीड़िता ने बताया है कि वह रात करीब […]
जमशेदपुर : गोलमुरी के हिंदू बस्ती लाइन नंबर – 5 निवासी भाभी ने अपने देवर और उसके दो सालों के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने और विराेध करने पर मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है. घटना बुधवार रात करीब 10.30 बजे की है. पीड़िता ने बताया है कि वह रात करीब 10.30 बजे घर में सो रही थी.
इस बीच ही देवर सर्वजीत सिंह उर्फ काले, काले का साला मंटू सिंह और अविनाश सिंह घर में घुस आये और जर्बदस्ती उसकी लज्जा भंग करने का प्रयास किया. उसके कपड़े फाड़ डाले. आंख खुलने पर महिला ने शोर मचाते हुए विरोध किया तो सभी ने मिलकर मारपीट और धमकी दी. हल्ला होने पर आस-पड़ोस के लोग जुट गये तब तीनों मौके से फरार हो गये. पीड़िता ने इसकी शिकायत गोलमुरी थाना में गुरुवार को दर्ज कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










