ईरान में शांति वार्ता के बीच तनाव बढ़ा: अमेरिकी सेना ने IRGC की नावों और मिसाइल लॉन्चर को बनाया निशाना

Updated:
विज्ञापन
US military hits IRGC Boats

अमेरिकी सेना ने IRGC की नावों पर किया हमला (File Photo CENTCOM)

सीजफायर के बीच अमेरिका की सेना ने दक्षिणी ईरान में “सेल्फ डिफेंस” के तहत कार्रवाई की. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, ये स्ट्राइक मिसाइल लॉन्च साइट्स और ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) की कुछ नावों पर की गईं. ये होर्मुज स्ट्रेट में बारूदी सुरंगें बिछा रही थीं.

विज्ञापन

अमेरिका की सेना ने सोमवार (25 मई) को ईरान के दक्षिणी हिस्से में “सेल्फ-डिफेंस स्ट्राइक” की. इसमें मिसाइल लॉन्च साइट्स और होर्मुज के पास ईरानी नावों को निशाना बनाया गया. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने फॉक्स न्यूज को बताया कि अमेरिकी सेना ने दक्षिणी ईरान में अपने सैनिकों की सुरक्षा के लिए स्ट्राइक की. उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई ईरानी सेना से मिल रहे खतरे के जवाब में की गई है और इसका मकसद अपने जवानों को सुरक्षित रखना है.

हॉकिन्स ने कहा कि हमले में उन मिसाइल लॉन्च साइट्स और ईरानी नावों को निशाना बनाया गया, जिन पर होर्मुज में बारूदी सुरंगें बिछाने की कोशिश का आरोप है. उन्होंने आगे कहा कि सीजफायर जारी रहने के बावजूद अमेरिकी सेंट्रल कमांड अपने सैनिकों की सुरक्षा के लिए सतर्क है. साथ ही, अमेरिका इस दौरान संयम बरत रहा है और हालात को ज्यादा बिगड़ने से रोकने की कोशिश कर रहा है.

अमेरिकी लड़ाकू विमानों को निशाना बनाने की कोशिश

एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक, ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) की दो नावें होर्मुज में बारूदी सुरंगें बिछाते हुए पकड़ी गईं, जिसके बाद अमेरिका ने सैन्य कार्रवाई की. वहीं, अमेरिकी सेना ने बंदर अब्बास में एक सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (SAM) साइट पर भी हमला किया, क्योंकि उस पर अमेरिकी लड़ाकू विमानों को निशाना बनाने का आरोप था. 

यह भी पढ़ें : छिपकर रह रहे हैं ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा, कूरियर के जरिए भेजा जाता है मैसेज; रिपोर्ट

ईरानी नाव और मिसाइल साइट दोनों पूरी तरह तबाह

अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि “डिफेंसिव स्ट्राइक” में ईरानी नावों और मिसाइल साइट दोनों को पूरी तरह तबाह कर दिया गया. वहीं, फॉक्स न्यूज से बात करने वाले दो अन्य सूत्रों ने कहा कि इस कार्रवाई का मतलब ईरान के साथ सीजफायर खत्म होना नहीं है, क्योंकि हमला सीमित दायरे में किया गया था. ईरानी मीडिया के मुताबिक बंदर अब्बास में विस्फोट हुए, जबकि दक्षिणी तट के सिरिक और जास्क इलाकों के पास भी धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जिससे इलाके में तनाव और बढ़ गया.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola