मौसम : दिल्ली-यूपी में भीषण गर्मी की चेतावनी, जानें किन राज्यों में होगी बारिश
मौसम की जानकारी (Photo: PTI)
Weather Forecast : मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 28 और 29 तारीख को जबकि उत्तराखंड में 28 से 31 मई के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल.
Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 30 और 31 मई को, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27 मई को जबकि राजस्थान में 28-29 मई को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान आंधी, बिजली कड़कने और 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है.
मध्य प्रदेश में 29 से 31 मई के दौरान, विदर्भ में 28 और 29 मई को जबकि छत्तीसगढ़ में 25 से 29 मई के दौरान गरज-चमक और 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
26 और 30 मई को गंगीय पश्चिम बंगाल (कोलकाता, हावड़ा वाला इलाका) में, 28 से 31 मई के दौरान झारखंड में और 26 से 28 मई के दौरान ओडिशा में बिजली कड़कने और 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?
दिल्ली में 26 और 27 मई को मौसम मुख्यतः साफ रहने के साथ ही भीषण गर्मी और हीटवेव की स्थिति रहेगी. इस दौरान कुछ स्थानों पर गर्म रात भी दर्ज हो सकती है और सतही हवाएं 20–30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं. इसके बाद 28 मई को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है, जबकि 29 मई को मौसम अधिकतर बादलों से घिरा रहेगा और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
यूपी में चलेगी भीषण लू
मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार (26 मई) को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण लू चलने की संभावना है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी दिन के समय लू की स्थिति बनी रहेगी. दोनों क्षेत्रों में रातें भी गर्म रहने का अनुमान है. उत्तर प्रदेश सरकार ने पहले ही परामर्श जारी कर लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे के बीच बाहर निकलने से बचने, हल्के कपड़े पहनने और मौसमी फलों व तरल पदार्थों के जरिए शरीर में पानी की मात्रा बनाए रखने की सलाह दी है.
राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी
राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है. मौसम विभाग ने इस सप्ताह भी भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की है. राज्य के कोटा में सोमवार (25) मई को अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान केंद्र-जयपुर के अनुसार, राज्य के पश्चिमी हिस्सों में फिलहाल अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दो से तीन दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा. इस दौरान तेज धूलभरी हवाएं चलने और तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी होने का अनुमान है. 26 और 27 मई को पश्चिमी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








