बीमारी के आखिरी स्टेज पर पत्नी: पति बोला- अगले जन्म में ज्यादा वक्त लेकर आना और... जानिए क्या कहा ?
अस्पताल में भर्ती बीवी का हाथ थामे पति. फोटो-सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक मार्मिक वीडियो में, एक पति अपनी गंभीर रूप से बीमार पत्नी के प्रति अपना गहरा प्यार और दुख व्यक्त करता है. उसके शब्द रिश्तों के अहमियत को उजागर करते हैं,जानिए पूरा मामला.
Viral Video : सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पति अपनी पत्नी के पास बैठा नजर आता है, जो कथित तौर पर जीवन के अंतिम दौर से गुजर रही है. वीडियो में पति भावुक होकर कहता है, “मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं, तुम्हें खोना नहीं चाहता... अगर अगले जन्म में आओ तो थोड़ा ज्यादा वक्त लेकर आना, और मुझे ही मिलना और दोनों फूट-फूट कर जोर-जोर से रोने लगे.
पति बोला- मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं
वायरल वीडियो में शख्स भावुक होकर कहता सुनाई देता है. मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं और तुम्हें खोना नहीं चाहता. पति का ये गमगीन अल्फाज ने यूजर्स का ध्यान खींच रहा हैं.
View on Instagram
यूजर्स ने दी भावुक प्रतिक्रिया
वीडियो सामने आने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर भावुक प्रतिक्रियाएं दी हैं. कुछ लोगों ने इसे पति-पत्नी के बीच प्यार और भावनात्मक लगाव से जोड़कर देखा. वहीं, कुछ यूजर्स ने कहा कि इंसान को अपने प्रियजनों के साथ रहते हुए अपनी भावनाएं खुलकर व्यक्त करनी चाहिए और रिश्तों को समय देना चाहिए.
रिश्तों की अहमियत का संदेश
वीडियो की वास्तविकता की पुष्टि भले न हुई हो, लेकिन इसमें कही गई बातें रिश्तों और अपनों के साथ बिताए समय की अहमियत पर ध्यान जरूर खींचती हैं. अपने प्रियजनों के साथ समय बिताना, उनकी कद्र करना और भावनाओं को समय रहते व्यक्त करना महत्वपूर्ण है. हालांकि, वायरल वीडियो से जुड़े किसी भी दावे को तथ्य मानने से पहले उसके मूल स्रोत और विश्वसनीय जानकारी की जांच करना जरूरी है.
ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने एनडीए में शामिल हुए 20 बागी तृणमूल कांग्रेस सांसदों को जारी किया नोटिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए