OPPO Reno 16 Series लॉन्च, 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी बनी खासियत

Published by : Shivani Shah Updated At : 25 May 2026 11:15 PM

विज्ञापन

ओप्पो रेनो 16 प्रो

OPPO ने चीन में अपनी नई Oppo Reno 16 Series लॉन्च कर दी है. इस सीरीज में दो मॉडल्स शामिल हैं. दोनों स्मार्टफोन 200MP कैमरा, 50MP सेल्फी कैमरा, 120Hz डिस्प्ले और 80W फास्ट चार्जिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स के साथ आए हैं. Reno 16 Pro में 7000mAh बैटरी और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है.

विज्ञापन

OPPO ने चीन में आयोजित अपने मई 2026 लॉन्च इवेंट के दौरान नई Oppo Reno 16 Pro और Oppo Reno 16 स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च कर दी है. कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन्स के साथ नया Oppo Pad 6 टैबलेट भी पेश किया है. नई Reno 16 सीरीज प्रीमियम डिजाइन, बड़ी बैटरी और दमदार कैमरा फीचर्स के साथ आई है. खास बात यह है कि दोनों फोन में 200MP का मेन कैमरा और 50MP सेल्फी कैमरा दिया गया है.

कीमत और उपलब्धता

Oppo Reno 16 की शुरुआती कीमत चीन में CNY 3,499 (करीब 49,000 रुपये) रखी गई है, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है. वहीं इसका टॉप वेरिएंट 16GB RAM और 1TB स्टोरेज के साथ CNY 4,899 (करीब 69,000 रुपये) में आता है.

दूसरी तरफ Oppo Reno 16 Pro की शुरुआती कीमत CNY 4,499 (करीब 63,000 रुपये) है. इसका टॉप मॉडल 16GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ CNY 5,299 (करीब 74,000 रुपये) में उपलब्ध होगा.

दोनों स्मार्टफोन 29 मई से चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे. Oppo Reno 16 को Galaxy Purple, Heartbeat और Moonlight Is Dark कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है. वहीं Reno 16 Pro Dream White, Heartbeat और Moonlight Is Dark रंगों में आएगा.

डिस्प्ले और डिजाइन

Oppo Reno 16 Pro में 6.78-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. वहीं Reno 16 में 6.32-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है.

दोनों स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलते हैं. कंपनी का दावा है कि Reno 16 सीरीज IP69K रेटिंग के साथ आती है, जिससे फोन धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान करते हैं.

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

Oppo Reno 16 Pro में MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर दिया गया है, जबकि Reno 16 में MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट मिलता है. दोनों फोन में 16GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है.

कैमरा फीचर्स

कैमरा इस सीरीज का सबसे बड़ा हाईलाइट माना जा रहा है. Oppo Reno 16 Pro और Reno 16 दोनों में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 200MP प्राइमरी कैमरा (OIS सपोर्ट), 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है. फोन 3.5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करते हैं. इसके अलावा दोनों में 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिससे 4K 60fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है.

बैटरी और चार्जिंग

Oppo Reno 16 Pro में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जबकि Reno 16 में 6,700mAh बैटरी मिलती है. दोनों स्मार्टफोन 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं. हालांकि 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग फीचर सिर्फ Reno 16 Pro में मिलता है.

कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स

दोनों स्मार्टफोन्स में 5G और 4G LTE, ड्यूल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth, USB Type-C पोर्ट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें: भारत में फिर बढ़ी Redmi Note 15 5G और Redmi 15 5G की कीमत, जानें कितनी हुई महंगी

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola