कोल्हान में महसूस किये गये भूकंप के झटके, सरायकेला-खरवासां में था केंद्र

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Apr 2019 2:05 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर : कोल्हान प्रमंडल सहित ओड़िशा के सीमावर्ती इलाकों में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किये गये. सर्वाधिक असर सरायकेला-खरसावां जिले में महसूस किया गया. कहा गया कि यह जिला भूकंप का केंद्र रहा. पूर्वी सिंहभूम व पश्चिमी सिंहभूम में बेहद कम तीव्रता रही. खरसावां, कुचाई, सरायकेला के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार की सुबह […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : कोल्हान प्रमंडल सहित ओड़िशा के सीमावर्ती इलाकों में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किये गये. सर्वाधिक असर सरायकेला-खरसावां जिले में महसूस किया गया. कहा गया कि यह जिला भूकंप का केंद्र रहा. पूर्वी सिंहभूम व पश्चिमी सिंहभूम में बेहद कम तीव्रता रही. खरसावां, कुचाई, सरायकेला के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार की सुबह करीब 6:20 बजे भूकंप के झटके से लोग सहम गयेे.

पृथ्वी हिलने से लोग डर गये. लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आये. करीब 20 सेकेंड़ तक भूकंप के झटके महसूस किये गये. भूकंप से घरों के टीवी, फैन समेत घर में रखे सामान हिलते नजर आये. कहीं भी किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली. बताया जाता है कि भूकंप का केंद्र झारखंड के सरायकेला जिला में था. भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4.4 मापी गयी.

इन क्षेत्रों में महसूस किया गया असर : खरसांवा के अलावा पूर्वी सिंहभूम के घाटशीला, मुसाबनी, डुमरिया और गुड़ाबांदा में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.भूकंप का केंद्र खरसांवा में करीब 12 किलोमीटर नीचे रहा. कुछ जगहों पर हल्की दरारों की खबर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola