एक की मौत, तीन घायल

गम्हरिया: मंगलवार का दिन आदित्यपुर व गम्हरिया क्षेत्र के लिए हादसों भरा रहा. सुबह साढे पांच बजे से दस बजे तक चार अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक की गम्हरिया में ट्रैक्टर की चपेट में आने से घटनास्थल पर मौत हो गयी और तीन लोग विभिन्न जगहों पर सड़क दुर्घटना में घायल हो गये. प्रखंड कार्यालय गेट […]
गम्हरिया: मंगलवार का दिन आदित्यपुर व गम्हरिया क्षेत्र के लिए हादसों भरा रहा. सुबह साढे पांच बजे से दस बजे तक चार अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक की गम्हरिया में ट्रैक्टर की चपेट में आने से घटनास्थल पर मौत हो गयी और तीन लोग विभिन्न जगहों पर सड़क दुर्घटना में घायल हो गये. प्रखंड कार्यालय गेट के समीप मंगलवार सुबह ट्रैक्टर (जेएच 05एडी 8006) से कुचलकर ओमप्रकाश शर्मा (40 वर्ष) नामक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना सुबह करीब दस बजे की है. मृतक ट्रैमको कंपनी में कार्यरत था.
उसी कंपनी में अपने परिवार के साथ रहता भी था. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश मंगलवार सुबह प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित चाय की दुकान में चाय पीने गया था. चाय पीकर पैदल सड़क पार करते वक्त विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया. इस घटना में वाहन के पीछे का चक्का उसके उपर चढ़ जाने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के तुरंत बाद ट्रैक्टर का चालक भागने में सफल रहा. इसकी सूचना पाकर पहुंची आदित्यपुर पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम भेज दिया. मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं.
साढ़े चार घंटा रहा सड़क जाम
घटना से आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग करते हुए आदित्यपुर-कांड्रा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया.
मुआवजे की हुई मांग
घटना के बाद आक्रोशित लोग शव को घटनास्थल पर ही रखकर मुआवजे की मांग करने लगे. इसके बाद पहुंचे एसडीओ सीबी सिंह व बीडीओ साधु चरण देवगम के हस्तक्षेप पर करीब पांच घंटा बाद शव को उठा लिया गया.
एंबुलेंस भी आक्रोश का शिकार
जेएआरडीसीएल का एंबुलेंस घटनास्थल पहुंचा, तो आक्रोशित लोग उसका विरोध करने लगे. जिसके बाद तुरंत एंबुलेंस वापस लौट गया. पुलिस के जाने के बाद एंबुलेंस गया और शव को लेकर थाना आया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










