ePaper

आज मुख्यमंत्री रघुवर दास के बेटे ललित दास की शादी है...

Updated at : 08 Mar 2019 2:54 PM (IST)
विज्ञापन
आज मुख्यमंत्री रघुवर दास के बेटे ललित दास की शादी है...

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री रघुवर दास के बेटे ललित दास की शुक्रवार को शादी है. छत्तीसगढ़ की महिला पत्रकार पूर्णिमा साहू के साथ वह सात फेरे लेंगे. गुरुवार को जमशेदपुर के एग्रिको स्थित मुख्यमंत्री आवास से उनकी बारात निकली, जो भालूबासा के शीतला मंदिर पहुंची. यहां दूल्हे ने मां शीतला का आशीर्वाद लिया और उसके बाद […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री रघुवर दास के बेटे ललित दास की शुक्रवार को शादी है. छत्तीसगढ़ की महिला पत्रकार पूर्णिमा साहू के साथ वह सात फेरे लेंगे. गुरुवार को जमशेदपुर के एग्रिको स्थित मुख्यमंत्री आवास से उनकी बारात निकली, जो भालूबासा के शीतला मंदिर पहुंची. यहां दूल्हे ने मां शीतला का आशीर्वाद लिया और उसके बाद पूरी बारात टाटानगर स्टेशन पहुंची.

इसे भी पढ़ें : झारखंड में महिलाओं ने खूब डाले वोट, लेकिन महिला प्रत्याशियों की हुई जमानत जब्त, बंगाल ने चुना सबसे ज्यादा महिला सांसद

टाटानगर स्टेशन से ललित दास की बारात शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर रवाना हो गयी. इसके पहले मुख्यमंत्री रघुवर दास और पूरी बारात ने जमकर डांस किया. थर्ड एसी की दो बोगियां बारातियों के लिए रिजर्व करायी गयी थी. रात में आजाद हिंद एक्सप्रेस में भी एक बोगी बारातियों के लिए रिजर्व थी.

एग्रिको से टाटानगर स्टेशन तक बैंड-बाजा बजते रहे. सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गये थे. सिटी एसपी प्रभात कुमार और कई डीएसपी सुरक्षा व्यवस्था में लगे हुए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola