कभी धूप खिली, कभी बादल छाये, रात को झमाझम बारिश

Updated at : 05 Mar 2019 2:05 AM (IST)
विज्ञापन
कभी धूप खिली, कभी बादल छाये, रात को झमाझम बारिश

जमशेदपुर : जमशेदपुर सहित आसपास के इलाकों में सोमवार का मौसम दिन में सामान्य रहा. आसमान में हल्के बादल छाये रहे. रुक-रुक कर तेज धूप खिली. दिन में उमस भरी गर्मी महसूस हुई. शाम को मौसम सुहाना हुआ. शाम ढलने के बाद रात को बारिश हुई. ठंडी हवायें चलीं. जुबिली पार्क में विद्युत सज्जा देखने […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : जमशेदपुर सहित आसपास के इलाकों में सोमवार का मौसम दिन में सामान्य रहा. आसमान में हल्के बादल छाये रहे. रुक-रुक कर तेज धूप खिली. दिन में उमस भरी गर्मी महसूस हुई.

शाम को मौसम सुहाना हुआ. शाम ढलने के बाद रात को बारिश हुई. ठंडी हवायें चलीं. जुबिली पार्क में विद्युत सज्जा देखने पहुंचे शहरवासियों के मनोरंजन में खलल पड़ा. बारिश की बूंदों से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागते नजर आये. मौसम विभाग की मानें, तो अगले 24 घंटे हल्के बादल रहेंगे. बीच-बीच में धूप निकलेगी.

अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा. न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया. हवा में आर्द्रता की मात्रा अधिकतम 63 व न्यूनतम 53 प्रतिशत रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola