शहर में ओवर स्पीड गाड़ी चलायी, तो पकड़े जायेंगे

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को अभियान चलाकर एक घंटे में मरीन ड्राइव भाटिया बस्ती रोड में ओवर स्पीड चलने वाले तीन वाहनों को चिह्नित किया. अभियान में कैमरा लगे व्हीकल का उपयोग किया गया. मरीन ड्राइव में निर्धारित 30 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक रफ्तार पर गाड़ियां को पकड़ा गया. इसमें एक बस, […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को अभियान चलाकर एक घंटे में मरीन ड्राइव भाटिया बस्ती रोड में ओवर स्पीड चलने वाले तीन वाहनों को चिह्नित किया. अभियान में कैमरा लगे व्हीकल का उपयोग किया गया. मरीन ड्राइव में निर्धारित 30 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक रफ्तार पर गाड़ियां को पकड़ा गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसमें एक बस, स्कॉरपियो और एक ऑटो वैन शामिल है. तीनों की चाल निर्धारित रफ्तार से अधिक थी. ट्रैफिक डीएसपी ने जिला परिवहन पदाधिकारी से तीनों वाहनों पर जुर्माना की अनुशंसा की है. ट्रैफिक डीएसपी शिवेंद्र ने कहा कि शुक्रवार से पूरी तरह से व्यवस्था काम करने लगी है. अब हर दिन अलग-अलग क्षेत्र में वाहनों की रफ्तार पर नजर रखी जायेगी. अधिक रफ्तार वाली गाड़ियों को चिह्नित कर जुर्माना की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola