आरा में पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू, डीएम ने वेयरहाउस का किया निरीक्षण
डीएम ने वेयरहाउस का किया निरीक्षण
Arrah News: भोजपुर जिले में जिलाधिकारी ने ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और लॉग बुक सहित सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई.
Arrah News:(नरेन्द्र प्रसाद सिंह) भोजपुर जिले के आरा में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस में रखी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की.
आपके शहर में
लॉग बुक और निगरानी व्यवस्था की जांच
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने लॉग बुक के संधारण, प्रवेश और निकासी नियंत्रण प्रणाली, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था, अग्निशमन यंत्रों और बैकअप सिस्टम की स्थिति का भी जायजा लिया. उन्होंने निर्देश दिया कि हर गतिविधि का रिकॉर्ड सख्ती से दर्ज किया जाए.
24 घंटे सतत निगरानी के निर्देश
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सुरक्षा कर्मी बिना अनुमति अपने निर्धारित स्थान से न हटें और वेयरहाउस की 24 घंटे सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए. उन्होंने कहा कि निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है.
स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण पर जोर
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि वेयरहाउस का वातावरण हमेशा स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित रहना चाहिए. किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
अधिकारियों की उपस्थिति
इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता (भवन प्रमंडल) सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मी मौजूद थे. जिलाधिकारी ने सभी को अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ पालन करने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए