आरा रेलवे कॉलोनी पहुंचे अधिकारी, रेल आवासों की समस्याएं सुनीं; अब समाधान की उम्मीद
महाराजा हाता रेलवे कॉलोनी की (AI इमेज)
आरा रेलवे कॉलोनी में आवासों की समस्याओं के निरीक्षण के लिए कॉलोनी निरीक्षण समूह ने जायजा लिया. इस दौरान रेलकर्मियों के आवासों से जुड़ी समस्याओं को सुना गया और दर्ज किया गया. इससे रेल आवासों की समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी है.
Arrah Railway Colony Problems : रेलवे कॉलोनी में आवासों की समस्याओं के निरीक्षण के लिए गठित कॉलोनी निरीक्षण समूह ने महाराजा हाता रेलवे कॉलोनी का जायजा लिया. इस दौरान रेलकर्मियों के आवासों से जुड़ी समस्याओं को सुना गया और मंडल द्वारा निर्धारित प्रोफॉर्मा में दर्ज किया गया.
आपके शहर में
निरीक्षण में शामिल प्रमुख अधिकारी एवं यूनियन प्रतिनिधि
निरीक्षण कार्यक्रम में दानापुर से आए सहायक मंडल अभियंता शाश्वत, कल्याण निरीक्षक राजन कुमार सिंह, आईओडब्ल्यू उपेंद्र, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक जितेंद्र सिंह, विद्युत विभाग के समसाम अख्तर, आरपीएफ प्रतिनिधि प्रमोद कुमार भारती, यूनियन प्रतिनिधि आशुतोष कुमार सहित ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय शामिल रहे.
पत्र जारी कर किया गया था निरीक्षण समूह का गठन
बताया गया कि विगत दिनों वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी के कार्यालय से पत्र जारी कर सभी स्टेशनों के लिए कॉलोनी निरीक्षण समूह का गठन किया गया था.
इसी के तहत आरा रेलवे कॉलोनी में रेल आवासों की स्थिति और कर्मचारियों की समस्याओं का निरीक्षण किया गया.
Also Read : आरा में कल 9 घंटे बिजली कटौती, सुबह 11 से रात 8 बजे तक इन इलाकों में नहीं रहेगी सप्लाई
आवासों की समस्याओं के समाधान की जगी उम्मीद
ईसीआरकेयू के केंद्रीय उपाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि कॉलोनी निरीक्षण समूह द्वारा समस्याओं को दर्ज किए जाने से रेल आवासों की समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी है.
आने वाले दिनों में मिलेगा निरीक्षण का लाभ
उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से आने वाले दिनों में इस निरीक्षण का लाभ कॉलोनीवासियों को मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए