कैमूर में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल, वाहन चेकिंग के दौरान युवक घायल, पुलिस पर मारपीट का आरोप

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Kaimur News: कैमूर में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस पर एक युवक के साथ मारपीट का आरोप लगा है. कथित तौर पर टॉर्च के वार से युवक का सिर फट गया, जिसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर किया गया है.

विज्ञापन

Kaimur News:( संजय जायसवाल) कैमूर जिले के नुआंव थाना क्षेत्र के कुढ़नी थाना अंतर्गत चंदेश चौक पर रविवार रात वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक के घायल होने का मामला सामने आया है. आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

टॉर्च से वार करने का आरोप

घायल युवक की पहचान दीपक कुमार (पिता विजय सिंह) के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, दीपक अपने भाई के साथ बाइक से एक कार्यक्रम में जा रहा था, तभी चेकिंग के दौरान उसे रोक लिया गया. कागजात जांच के दौरान कथित तौर पर पुलिस और युवक के बीच कहासुनी हो गई. इसी दौरान एक पुलिस पदाधिकारी द्वारा टॉर्च से सिर पर वार करने का आरोप लगाया गया, जिससे युवक का सिर फट गया और वह सड़क पर गिर पड़ा.

गंभीर हालत में अस्पताल रेफर

घटना के बाद परिजन घायल युवक को पहले रेफरल अस्पताल रामगढ़ ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की प्रतिक्रिया

घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह भी अस्पताल पहुंचे और घायल युवक से मुलाकात की. वहीं मोहनिया डीएसपी ने भी अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली और जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया.

इलाके में नाराजगी का माहौल

घटना के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी देखी जा रही है. लोग मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. पुलिस प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है.

Also Read:रोहतास में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, तीन दिवसीय कार्यक्रम का आगाज; खिलाड़ियों में उत्साह

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन