चुनाव घोषित होते ही खुल जायेंगे सीमा पर चेकपोस्ट

बहरागोड़ा : ओड़िशा के झारपुखरिया थाना क्षेत्र स्थित धांगरिशोल के निदेशक बंगला में शुक्रवार को तीन राज्य झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओड़िशा के पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई. मौके पर आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनायी गयी. तय हुआ कि पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा स्थित महुलडांगरी में एक चेक पोस्ट तथा ओड़िशा सीमा […]
बहरागोड़ा : ओड़िशा के झारपुखरिया थाना क्षेत्र स्थित धांगरिशोल के निदेशक बंगला में शुक्रवार को तीन राज्य झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओड़िशा के पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई. मौके पर आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनायी गयी. तय हुआ कि पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा स्थित महुलडांगरी में एक चेक पोस्ट तथा ओड़िशा सीमा स्थित जामशोला में भी एक चेक पोस्ट निर्माण किया जायेगा.
लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही चेक पोस्ट निर्माण कार्य 24 घंटे के अंदर शुरू कर दिया जायेगा. चेक पोस्ट पर अपराधी, शराब, अवैध रूप से पैसा लाने और ले जाने की जांच की होगी और आवाजाही पर रोक लगायी जायेगी. इस दौरान तीन राज्यों की पुलिस ने एक-दूसरे को सहयोग देने की बात की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




