बिष्टुपुर में कार ने पैदल जा रहे व्यक्ति को रौंदा, मौत

Updated at : 22 Feb 2019 3:44 AM (IST)
विज्ञापन
बिष्टुपुर में कार ने पैदल जा रहे व्यक्ति को रौंदा, मौत

जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत नटराज होटल के पास एक तेज रफ्तार कार (ओआर09पी-5507) पैदल जा रहे नालंदा निवासी कुंज बिहारी जमादार (45) को रौंद कर डिवाइडर से जा टकरायी. कुंज बिहारी की मौके पर ही मौत हो गयी. वह बिष्टूपुर बजार में सब्जी बेचता था. पुलिस ने शव को टीएमएच में रखवा दिया है. […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत नटराज होटल के पास एक तेज रफ्तार कार (ओआर09पी-5507) पैदल जा रहे नालंदा निवासी कुंज बिहारी जमादार (45) को रौंद कर डिवाइडर से जा टकरायी. कुंज बिहारी की मौके पर ही मौत हो गयी. वह बिष्टूपुर बजार में सब्जी बेचता था. पुलिस ने शव को टीएमएच में रखवा दिया है.

घटना के बाद बिष्टुपुर पुलिस ने कार चालक व उसके साथ कार पर सवार युवक को हिरासत में लिया है. दोनों नशे की हालत पाया गया है. घटना गुरुवार की देर रात करीब 11 बजे की है. बिष्टुपुर थाना प्रभारी श्रीनिवास ने बताया कि कार की रफ्तार काफी ज्यादा थी. वह बिष्टुपुर बाजार से साकची की ओर जा रही थी. कुंज बिहारी कार के नीचे दब गया था.

  • तेज रफ्तार से बिष्टूपुर से साकची की ओर जा रही थी कार
  • मृतक कुंज बिहारी जमादार नालंदा का रहनेवाला था
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola