जमशेदपुर : आजादनगर क्षेत्र में संदिग्ध तत्वों की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस अलर्ट

जमशेदपुर : आजादनगर क्षेत्र में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगने के बाद पुलिस प्रशासन सकते में है़ हालांकि नारा लगाने के आरोपी अनस रजी को जेल दिया गया है, लेकिन पुलिस और खुफिया विभाग को आजादनगर और आसपास के क्षेत्र में कुछ ऐसे संदिग्धों की मौजूदगी की सूचना मिली रही है जो आतंकी संगठन से […]
जमशेदपुर : आजादनगर क्षेत्र में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगने के बाद पुलिस प्रशासन सकते में है़ हालांकि नारा लगाने के आरोपी अनस रजी को जेल दिया गया है, लेकिन पुलिस और खुफिया विभाग को आजादनगर और आसपास के क्षेत्र में कुछ ऐसे संदिग्धों की मौजूदगी की सूचना मिली रही है जो आतंकी संगठन से जुड़े हुए है.
पुलिस इसकी जानकारी के लिए सुराग तंत्र को सक्रिय कर चुकी है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है. मानगो और आजादनगर थाना क्षेत्र में पूर्व भी आतंकी संगठन से जुड़े लोगाें के छुपे रहने व पनाह लेने का खुलासा हो चुका है. ऐसे में पुलिस का मानना है कि वर्तमान में जिस तरह से पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वाला युवक क्षेत्र में पकड़ा गया है, कही कोई ऐसा संगठन या व्यक्ति जरूर इलाके में सक्रिय है जो युवाओं में देश के खिलाफ जहर घोल रहा है.
मार्च में एक धार्मिक संगठन का सम्मेलन आजादनगर अथवा कपाली क्षेत्र में होने वाला है. इस धार्मिक सम्मेलन में संदिग्ध लोगों के शामिल होने की सूचना खुफिया विभाग को मिल रही है. पुलिस इसे लेकर सर्तक है और जानकारी जुटा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




