महिलाओं पर भारी पड़ी अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था, नहाने की जगह लगा दिया कैमरा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में परिसर में लगातार हो रही चोरी, मारपीट व हंगामा की घटनाओं को देखते हुए परिसर में 128 सीसीटीवी कैमरे लगाये गये है. इस क्रम में इमरजेंसी के बाहर उस स्थान पर भी कैमरा लगा दिया गया है जहां मरीज के साथ आयी महिलाएं स्नान करती है. अस्पताल के इमरजेंसी में […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में परिसर में लगातार हो रही चोरी, मारपीट व हंगामा की घटनाओं को देखते हुए परिसर में 128 सीसीटीवी कैमरे लगाये गये है. इस क्रम में इमरजेंसी के बाहर उस स्थान पर भी कैमरा लगा दिया गया है जहां मरीज के साथ आयी महिलाएं स्नान करती है.
आपके शहर में
विज्ञापन
अस्पताल के इमरजेंसी में मरीज के साथ आये परिजनों के लिए इमरजेंसी में शौच करने की जगह तक नहीं है. दूर-दूर से आने वाले मरीजों के साथ महिला व पुरुष परिजन आते हैं. पुरुष तो बाहर बने शौचालय में जाकर स्नान कर लेते है लेकिन महिलाओं की परेशानी को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने इमरजेंसी के पास ही नल लगाकर क्षेत्र को घेर दिया है. यहां महिलाएं स्नान करती है. अब इस क्षेत्र को कैमरा की निगरानी में लाने से महिलाओं को परेशानी हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन