ePaper

जमशेदपुर : तीन घंटे में चोरों ने उड़ाये नकदी व लाखों के गहने

Updated at : 07 Feb 2019 12:42 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर :  तीन घंटे में चोरों ने उड़ाये नकदी व लाखों के गहने

जमशेदपुर : कदमा के ओल्ड टीसी कॉलोनी में रहने वाले टाटा स्टीलकर्मी संजय कुमार सिंह के मकान से चोरों ने 12 हजार रुपये नकद और करीब 2.50 लाख के गहने की चोरी करने के बाद फरार हो गये. घटना को लेकर संजय सिंह ने कदमा थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है. घटना […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : कदमा के ओल्ड टीसी कॉलोनी में रहने वाले टाटा स्टीलकर्मी संजय कुमार सिंह के मकान से चोरों ने 12 हजार रुपये नकद और करीब 2.50 लाख के गहने की चोरी करने के बाद फरार हो गये. घटना को लेकर संजय सिंह ने कदमा थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है. घटना मंगलवार की रात करीब आठ से 11 बजे के बीच की है.

जानकारी के अनुसार संजय कुमार मंगलवार की रात को परिवार के साथ घूमने के लिए गये थे. रात करीब 11 बजे वह घूम कर वापस अपने घर लौटे, तो देखा कि उनके क्वार्टर के कमरे में रखे अलमारी का लॉक टूटा हुआ है और सोने का गहना और नकद रुपये भी गायब हैं.

इसके बाद उन्होंने कदमा पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि वेंटिलेटर की ओर से चोर घर में घुसे थे और चोरी करने के बाद वेंटिलेटर से ही फरार हो गये.

परिवार के साथ घर से निकले थे घुमने
बुधवार को कदमा थाना प्रभारी जितेंद्र ठाकुर डॉग स्क्वॉड की टीम लेकर मौके पर पहुंचे. जांच के दौरान डॉग कुछ दूरी तक जाने के बाद रुक गया.
जबरन जमीन घेरने से मना करने पर मारपीट, तेजाब फेंकने की दी धमकी
जमशेदपुर. उलीडीह डिमना बस्ती की सुमंती सिरूम की मो एजाज खान, उसका बेटा और उसकी पत्नी ने मिल कर पिटाई कर दी और तेजाब से जलाने की धमकी की. घटना के बाद सुमंती ने पहले उलीडीह थाना को सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर वह एसएसपी में लिखित शिकायत की है.
सुमंती ने बताया कि डिमना बस्ती लाल बिल्डिंग के पास उन लोगों की जमीन है, जिस पर मो. एजाज कई दिनों से कब्जा करना चाहता है. बुधवार को वह करीब 25 मजदूर लगा कर जमीन की चाहरदिवारी का काम करवा रहा था. इसी दौरान जब सुमंती और उसके परिवार के लोग वहां पहुंचे और विरोध किया.
इसके बाद मो. एजाज और उनके साथ के लोगों ने मिल कर उसकी पिटाई कर दी. फिर सुमंती ने इसकी सूचना भाजपा नेत्री प्रीति सिन्हा को दी. जिसके बाद प्रीति सिन्हा ने पीड़िता की बात को सुन कर एसएसपी कार्यालय लेकर गये. जहां पीड़िता ने एसएसपी से लिखित शिकायत दर्ज करायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola