जमशेदपुर : टाटा स्टील में नौकरी छोड़ो नौकरी पाओ स्कीम इसी माह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Feb 2019 12:40 AM
जमशेदपुर : टाटा स्टील लिमिटेड में कर्मचारियों के लिए एक बार फिर ‘नौकरी छोड़ो, नौकरी पाओ’ स्कीम लागू होगी. फरवरी माह के अंत तक यह स्कीम प्रारंभ होने की उम्मीद है. स्कीम में कर्मचारियों से लेकर कंपनी प्रबंधन तक का फायदा है. कंपनी में वर्ष में दो बार यह स्कीम लागू की जाती है. कर्मचारी […]
जमशेदपुर : टाटा स्टील लिमिटेड में कर्मचारियों के लिए एक बार फिर ‘नौकरी छोड़ो, नौकरी पाओ’ स्कीम लागू होगी. फरवरी माह के अंत तक यह स्कीम प्रारंभ होने की उम्मीद है. स्कीम में कर्मचारियों से लेकर कंपनी प्रबंधन तक का फायदा है. कंपनी में वर्ष में दो बार यह स्कीम लागू की जाती है. कर्मचारी इस स्कीम का लाभ लेकर अपनी जगह अपने बच्चों की टाटा स्टील में नौकरी लगा सकते हैं. यह योजना पूरी तरह स्वैच्छिक है.
यह योजना विशेष तौर पर उन कर्मचारियों के लिए लाभप्रद है जो बीमार चल रहे हैं और अब कंपनी में सेवा देने के लिए स्वयं को फिट नहीं मान रहे हैं. कंपनी प्रबंधन की ओर से स्कीम की रूपरेखा तैयार की जा रही है. 55 साल उम्र वाले कर्मचारी इस योजना का लाभ ले सकते हैं. आवेदन करने के निए कर्मचारियों को करीब एक माह का समय मिलेगा. हालांकि फिलहाल कंपनी प्रबंधन व टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है.
- कर्मचारी इस स्कीम का लाभ लेकर अपनी जगह अपने बच्चों की टाटा स्टील में नौकरी लगा सकते हैं
- 55 साल उम्र वाले कर्मचारी इस योजना का लाभ ले सकते हैं.
- आवेदन करने के निए कर्मचारियों को करीब एक माह का समय मिलेगा. यह योजना पूरी तरह स्वैच्छिक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










