जमशेदपुर : मनोज वर्णवाल के आधार से रीना के नाम पर बना फर्जी लाल राशन कार्ड
Updated at : 07 Feb 2019 12:32 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : परसुडीह सैमसंग शो-रूम के मालिक मनोज कुमार वर्णवाल के आधार नंबर पर रीना कुमारी के नाम से (चार यूनिट) फर्जी लाल राशन कार्ड (नंबर 202006574396) बनाने का एक मामला सामने आया है. बैंक खाता में केरोसिन की सब्सिडी के 35-35 रुपये प्रत्येक माह आने पर जांच करने पर उक्त मामला पकड़ाया. प्राथमिकी दर्ज […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : परसुडीह सैमसंग शो-रूम के मालिक मनोज कुमार वर्णवाल के आधार नंबर पर रीना कुमारी के नाम से (चार यूनिट) फर्जी लाल राशन कार्ड (नंबर 202006574396) बनाने का एक मामला सामने आया है. बैंक खाता में केरोसिन की सब्सिडी के 35-35 रुपये प्रत्येक माह आने पर जांच करने पर उक्त मामला पकड़ाया.
प्राथमिकी दर्ज करने के लिए मनोज कुमार वर्णवाल ने बुधवार को डीसी को पत्र लिख कर पूरे मामले की जांच करने अौर दोषी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया है. यह मामला गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड के पीडीएस डीलर विनोद कुमार सिंह से जुड़ा हुआ है.
सूत्रों के मुताबिक रीना कुमारी के राशन कार्ड पर रीना कुमारी (40) वर्ष, मनोज कुमार (48), शिवम बरन (18), अंजली बरन (16) अंकित है. रीना के पिता/पति के नाम केस कॉलम में दूसरा नाम आनंद बरनवाल अंकित है.
आरंभिक जांच में जून 2018 से लगातार हर माह हुआ उठाव
मनोज कुमार वर्णवाल ने बताया कि उनके नाम से न कोई लाल राशन कार्ड है, न ही बनाने के लिए आवेदन दिया है. लेकिन उनके आधार कार्ड पर फर्जी लाल राशन कार्ड बनाकर प्रत्येक माह खाद्यान्न अौर केसोरिन का उठाव किया जा रहा है. इसकी आरंभिक जांच में जून 2018 से अबतक लगातार खाद्यान्न अौर केरोसिन उठाव का प्रमाण मिला है. जांच होने पर कार्ड बनाने से लेकर अबतक का मामला पता चल सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




