जादूगोड़ा : खंभे से टकरायी बाइक, पिता-पुत्र की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jan 2019 9:52 AM

विज्ञापन

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा-सुंदरनगर मुख्य मार्ग पर झरिया गांव के समीप बुधवार को सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत हो गयी. घटना साढ़े तीन बजे दिन में घटी. मृतक की पहचान सुरेश तुंग भूमिज और चार वर्षीय बेटे लखपति भूमिज के रूप में हुई. सुरेश पोटका थाना क्षेत्र के केन्दमुड़ी गांव का निवासी था़ वह जादूगोड़ा […]

विज्ञापन
जादूगोड़ा : जादूगोड़ा-सुंदरनगर मुख्य मार्ग पर झरिया गांव के समीप बुधवार को सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत हो गयी. घटना साढ़े तीन बजे दिन में घटी. मृतक की पहचान सुरेश तुंग भूमिज और चार वर्षीय बेटे लखपति भूमिज के रूप में हुई. सुरेश पोटका थाना क्षेत्र के केन्दमुड़ी गांव का निवासी था़ वह जादूगोड़ा की ओर बाइक से आ रहा था. झरिया गांव के समीप उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया. बाइक सामने बिजली के खंभे से टकरा गयी़ जिससे पिता-पुत्र की मौत हो गयी़
सूचना पाकर हाइवे पेट्रोलिंग टीम घटनास्थल पर पहुंची. उसने दोनों को यूसिल अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया़ बाइक िबना नंबर की थी. घटना के बाद पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी.
बाइक राजदोहा निवासी गुणा सरदार की है. उसने पुलिस को बताया कि सुरेश ससुराल(राजदोहा) में परिवार के साथ रहता था. वह पेशे से चालक था. उसके तीन बच्चे हैं.
सुरेश का रंकिणी मंदिर स्थित बीड़ीगोड़ा में कोई रिश्तेदार रहता है. उसी के घर जाने के लिए घर से निकला था. साथ में बेटे को भी ले लिया था. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola