जमशेदपुर : एक साल में कर्ज एक अरब डॉलर घटायेगी टाटा स्टील
Updated at : 06 Jan 2019 9:38 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : टाटा स्टील के कार्यकारी निदेशक और मुख्य वित्त अधिकारी कौशिक चटर्जी ने कहा है कि कंपनी अगले 12 महीनों में अपना कर्ज एक अरब डॉलर तक कम करेगी. कंपनी इस लक्ष्य पर केंद्रित होकर काम कर रही है. मुंबई में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा है कि भूषण स्टील के अधिग्रहण के […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : टाटा स्टील के कार्यकारी निदेशक और मुख्य वित्त अधिकारी कौशिक चटर्जी ने कहा है कि कंपनी अगले 12 महीनों में अपना कर्ज एक अरब डॉलर तक कम करेगी. कंपनी इस लक्ष्य पर केंद्रित होकर काम कर रही है.
मुंबई में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा है कि भूषण स्टील के अधिग्रहण के बाद दोनों कंपनियों के परिचालन को एकीकृत करने की प्रक्रिया जारी है. इस्पात की कीमतें नीचे आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी अधिग्रहण की बुनियादी रणनीति और लंबी अवधि का अर्थशास्त्र निकट अवधि की कीमतों से प्रभावित नहीं होता है. किसी भी पूंजीगत निवेश का फैसला करते समय उद्योग के उतार-चढ़ाव को हमेशा ध्यान में रखा जाता है. उन्होंने कहा कि भूषण को लेकर हमारे आकलन में कोई बदलाव नहीं आया है.
यह बुनियादी रूप से अच्छी संपत्ति है. इस्पात की कीमतों में दिख रही गिरावट की वजह बुनियादी मांग में कमी नहीं है बल्कि मांग अपने उच्च स्तर से सामान्य स्तर पर है. इसकी मुख्य वजह चीन में मंदी है. इस्पात उद्योग में उतार-चढ़ाव सीजन सहित बहुत से कारकों पर निर्भर करता है. उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति की तुलना वर्ष 2008 के बाद के वैश्विक वित्तीय संकट से नहीं की जा सकती. भारत की विकास की यात्रा जारी रहने के आसार हैं. हमारी वृद्धि की योजना बाजार की वृद्धि से जुड़ी है. कलिंगानगर में हमारा अधिग्रहण भी प्रीमियम बाजार पर केंद्रित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




