जमशेदपुर : कार्ड था ब्लॉक, ओटीपी पूछकर खाते से निकाले 26,700 रुपये

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jan 2019 9:36 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर : गोलमुरी के पंजाबी रिफ्यूजी कॉलोनी, मकान नंबर 83 के शुभम कुमार के खाते से 26,700 रुपये की निकासी कर ली गयी. घटना दो जनवरी की सुबह साढ़े ग्यारह बजे की है. इस संबंध में शुभम कुमार के बयान पर गोलमुरी थाना में मोबाइल नंबर 7461041296 के धारक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : गोलमुरी के पंजाबी रिफ्यूजी कॉलोनी, मकान नंबर 83 के शुभम कुमार के खाते से 26,700 रुपये की निकासी कर ली गयी. घटना दो जनवरी की सुबह साढ़े ग्यारह बजे की है. इस संबंध में शुभम कुमार के बयान पर गोलमुरी थाना में मोबाइल नंबर 7461041296 के धारक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
दर्ज मामले के अनुसार शुभम का एटीएम बंद था. इस दौरान उसके मोबाइल पर उक्त नंबर से कॉल आया. कॉल करने वाले ने बैंक अधिकारी बता कर कार्ड चालू करने के लिए मोबाइल पर आये ओटीपी नंबर की जानकारी मांगी. उसने एटीएम कार्ड बंद होने की वजह से ओटीपी की जानकारी दे दी. कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर पैसे निकलने का मैसेज आया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola