जमशेदपुर : हवलदार के घर का ताला तोड़ लाखों की डकैती, पत्नी की हत्या का प्रयास
Updated at : 16 Dec 2018 10:45 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर :परसुडीह के दुखु टोला में शनिवार सुबह तीन बजे आरपीएफ हवलदार भीम सेन हेंब्रम के घर का ताला तोड़ तीन चोरों ने करीब पांच लाख रुपये के सामान और जेवरात की चोरी कर ली. घटना की जानकारी मिलने पर परसुडीह थाना प्रभारी अनिमेष गुप्ता मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. वहीं पुलिस […]
विज्ञापन
जमशेदपुर :परसुडीह के दुखु टोला में शनिवार सुबह तीन बजे आरपीएफ हवलदार भीम सेन हेंब्रम के घर का ताला तोड़ तीन चोरों ने करीब पांच लाख रुपये के सामान और जेवरात की चोरी कर ली. घटना की जानकारी मिलने पर परसुडीह थाना प्रभारी अनिमेष गुप्ता मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. वहीं पुलिस ने रास्ते से चोरी हुए दो बैग बरामद किये, लेकिन दोनों बैग खाली थे.
घटना के संबंध में भीम सेन हेंब्रम की पत्नी रायमनी हेंब्रम ने बताया कि उनके पति की ड्यूटी राउरकेला में है. वह अपने घर में बच्चे और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सोयी थी. रात को चोरों ने पहले घर के मेन गेट का ग्रिल काट और फिर दरवाजे का ताला तोड़ कमरे में घुस गये. इसके बाद अलमारी से सामान चुरा रहे थे. इसी दौरान उनकी नींद खुल गयी, नींद खुलते ही उसने जैसे ही उन्होंने हल्ला किया, चोरों ने तकिया से उसका गला दबा दिया.
जिसके बाद वह शांत हो गयीं और अलमारी से जेवरात चोरी करने के बाद फरार हो गये. वहीं चोरों ने भागते वक्त हल्ला करने पर जान से मारने की भी धमकी दी. चोरों के जाने के बाद उसने हल्ला किया और दूसरे कमरे में सो रहे परिवार के अन्य लोगों को जगाया. इसके बाद परसुडीह पुलिस पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस पहुंची.
असामाजिक तत्वों का लगता है जमावड़ा : पुलिस को परिवार के लोगों ने बताया कि बस्ती में असामाजिक लोगों का जमावड़ा लगा रहता है. कई बार टाइगर मोबाइल को बोलने के बाद भी रात के वक्त कोई भी गश्ती नहीं होती है. असामाजिक लोग बस्ती में ही जुआ खेलते हैं और शराब पीते हैं.
चोरी गये सामान : सोने का मंगलसूत्र – एक, सोने का झुमका – दो जोड़ा, सोने का मांगटीका – एक, पायल – दो जोड़ा, एटीएम कार्ड – दो, नकद 13 हजार रुपये और अन्य सामान
एक सप्ताह पहले भी मुहल्ले में हुई थी चोरी : रायमनी हेंब्रम ने बताया कि एक सप्ताह पहले भी मुहल्ले के एक घर में चोरी हुई थी. उस दिन भी चोरों ने सुबह के वक्त की घटना को अंजाम दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




