शहर में अब वाटर एटीएम से मिलेगा आरओ का पानी
Updated at : 27 Nov 2018 5:02 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : शहर में जल्द वाटर एटीएम खुलेगा, इससे शहरवासियों को साकची, बिष्टुपुर समेत शहर के प्रमुख इलाकों में पांच रुपये लीटर आरओ वाटर मिलेगा. वहीं दो रुपये गिलास आरओ वाटर मिलेगा.अपने तरह के पहले प्रोजेक्ट के लिए प्रोसेस कर आरओ वाटर तैयार करने वाली प्रतिष्ठित कंपनी कंपनी के पदाधिकारी जमशेदपुर पहुंचे. यहां जमशेदपुर अक्षेस […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : शहर में जल्द वाटर एटीएम खुलेगा, इससे शहरवासियों को साकची, बिष्टुपुर समेत शहर के प्रमुख इलाकों में पांच रुपये लीटर आरओ वाटर मिलेगा. वहीं दो रुपये गिलास आरओ वाटर मिलेगा.अपने तरह के पहले प्रोजेक्ट के लिए प्रोसेस कर आरओ वाटर तैयार करने वाली प्रतिष्ठित कंपनी कंपनी के पदाधिकारी जमशेदपुर पहुंचे.
यहां जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार से मिलकर वाटर एटीएम प्रोजेक्ट पर बात भी की. टीम ने शहर के प्राइम लोकेशन, जिसमें भीड़-भाड़ वाले जगह, बाजार क्षेत्र, मेन रोड, मॉल के क्षेत्र का सर्वे कर जमीन का चयन किया.
कंपनी से जमीन का एनओसी मिलने के बाद काम शुरू होगा. जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी ने टीम को बताया कि कंपनी कमांड एरिया में वाटर एटीएम के लिए जमीन का एनओसी मिलने के बाद काम शुरू किया जायेगा, जबकि सरकारी जमीन पर उनके स्तर से एनओसी देकर वाटर एटीएम को जल्द लगाना शुरू किया जायेगा.
ये स्थल प्रस्तावित
जिला समाहरणालय के समीप, एसएसपी कार्यालय के समीप, अंतरराज्यीय बस अड्डा सीतारामडेरा, साकची मिनी बस स्टैंड व टेंपो स्टैंड समेत अन्य.
एटीएम में पांच व दो रुपये का सिक्का डालने पर निकलेगा पानी
वाटर एटीएम में पांच रुपये का सिक्का डालने पर एक लीटर अौर दो रुपये सिक्का डालने पर एक गिलास (200 एमएल) आरओ वाटर मिलेगा. हालांकि वाटर एटीएम पर पांच रुपये एक लीटर आरओ वाटर लेने के लिए ग्राहक को अपने स्तर से बोतल, थर्मस या अन्य बर्तन लाना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




