जमशेदपुर : परिवार गया शिरडी, क्वार्टर से लाखों की चोरी
Updated at : 18 Nov 2018 9:41 AM (IST)
विज्ञापन

भाई छठ का प्रसाद देने आया, तो चोरी की जानकारी मिली जमशेदपुर : सिदगोड़ा थानांतर्गत क्वार्टर नंबर 39 निवासी सुभाष चंद्र जैडियाल के घर का ताला तोड़ कर चोरों ने सात लाख रुपये के जेवरात की चोरी कर ली. जुस्को में इंजीनियर सुभाष अपने परिवार के साथ शिरडी घूमने गये हुए हैं. घटना की जानकारी […]
विज्ञापन
भाई छठ का प्रसाद देने आया, तो चोरी की जानकारी मिली
जमशेदपुर : सिदगोड़ा थानांतर्गत क्वार्टर नंबर 39 निवासी सुभाष चंद्र जैडियाल के घर का ताला तोड़ कर चोरों ने सात लाख रुपये के जेवरात की चोरी कर ली. जुस्को में इंजीनियर सुभाष अपने परिवार के साथ शिरडी घूमने गये हुए हैं. घटना की जानकारी तब हुई, जब सुभाष के भाई प्रेमचंद्र शनिवार को छठ का प्रसाद देने घर गये. प्रेमचंद्र ने बताया कि वह बारा फ्लैट में रहते हैं.
वह अपने परिवार के साथ छठ पूजा मनाने पटना गये थे. शनिवार को लौटने पर भाई के घर प्रसाद देने आया, तो क्वार्टर का गेट खुला पाया. भीतर गये, तो कमरे का ताला तोड़ कर अालमारी से सोने-चांदी के गहने और कई कीमती सामान गायब पाया. घटना की सूचना अपने भाई को फोन पर दी, जिसके बाद भाई ने पुलिस को भी सूचित किया. डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी शादी : प्रेमचंद्र ने बताया कि सुभाष की शादी डेढ़ साल पहले ही हुई थी. शादी में उनकी और पत्नी के सारे गहने और कपड़े, टीवी, लैपटॉप, बर्तन सहित अन्य सामानों की चोरी हो गयी थी.
गुरुवार की शाम को भटक रहे थे दो युवक : पड़ोसियों ने बताया कि सुभाष के क्वार्टर के पास दो युवक बाइक लेकर भटक रहे थे. वे काफी देर तक गेट के पास रुक कर फोन पर बात कर रहे थे. उसके बाद दोनों वहां से चले गये. दोनों आसपास के रहने वाले नहीं थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




