15-21 अक्तूबर तक जुबिली पार्क का गेट खुला रहेगा

Updated at : 11 Oct 2018 7:05 AM (IST)
विज्ञापन
15-21 अक्तूबर तक जुबिली पार्क का गेट खुला रहेगा

उपायुक्त, एसएसपी, ट्रैफिक डीएसपी ने आदेश जारी किया, कहा दुर्गापूजा के अवसर पर यातायात संचालन हेतु जुबिली पार्क का दोनों गेट (गेट नंबर 1 एवं 2) 15 से 21 अक्तूबर तक सुबह सात से रात दो बजे तक खुले रहेंगे. किस पंडाल के लिए कहां रहेगी पार्किंग व्यवस्था सर्किट हाउस गोलचक्कर से उपायुक्त, एसएसपी, एसडीअो […]

विज्ञापन
उपायुक्त, एसएसपी, ट्रैफिक डीएसपी ने आदेश जारी किया, कहा दुर्गापूजा के अवसर पर यातायात संचालन हेतु जुबिली पार्क का दोनों गेट (गेट नंबर 1 एवं 2) 15 से 21 अक्तूबर तक सुबह सात से रात दो बजे तक खुले रहेंगे.
किस पंडाल के लिए कहां रहेगी पार्किंग व्यवस्था
सर्किट हाउस गोलचक्कर से उपायुक्त, एसएसपी, एसडीअो आवास तथा आर्मी कैंप के बीच सड़क पर या सड़क किनारे किसी भी प्रकार के वाहन का पार्किंग वर्जित व दंडनीय रहेगा
बिष्टुपुर खरकई नदी पुल से दो चक्का, तीन चक्का एवं चार चक्का वाहनों का आवागमन चालू रहेगा. ठाकुर प्यारा सिंह काशीडीह दुर्गा पूजा समिति. ठाकुर प्यारा सिंह उच्च विद्यालय प्रांगण, शिव मंदिर काशीडीह के पास खाली जमीन तथा सड़क के किनारे सिर्फ एक तरफ, काशीडीह उच्च विद्यालय परिसर, डॉ रेणुका चौधरी के समीप मैदान, पीपुल्स एकेडमी बाराद्वारी (सिर्फ बड़ी गाड़ियों के लिए)
भुइयांडीह सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, सीतारामडेरा : श्मशान घाट के पश्चिम की खाली जमीन, गैस गोदाम तथा गैरेज की खाली जमीन, मानगो सरकारी बस स्टैंड का आधा परिसर, चंडीनगर मैदान, पंडाल के पीछे आदिवासी विद्यालय का परिसर
सीतारामडेरा थाना अंतर्गत : बिरसा मुंडा मैदान पुराना सीतारामडेरा, कम्युनिटी सेंटर मैदान पुराना सीतारामडेरा, श्रम विभाग के पीछे मैदान, पंडाल के अगल-बगल सड़क के किनारे न्यू ले आउट.
एग्रिको दुर्गा पूजा पंडाल : एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान
टुइलाडुंगरी दुर्गा पूजा पंडाल : आरडी टाटा गोलचक्कर के समीप 407 स्टैंड, एनटीटीएफ मैदान
गरमनाला (राजेंद्र नगर) दुर्गा पूजा समिति : रवींद्र भवन के पास, राजेंद्र विद्यालय मैदान
शीतला मंदिर दुर्गा पूजा समिति साकची : पुलिस अस्पताल के पास
हिंद क्लब दुर्गा पूजा व शास्त्रीनगर दुर्गा पूजा समिति : रानीकुदर धोबी घाट, कदमा थाना परिसर, गणेश पूजा मैदान (सिर्फ बड़ी गाड़ियों के लिए)
सबुज कल्याण संघ टेल्को दुर्गा पूजा समिति : लेबर ब्यूरो चौक के सामने फुटबॉल मैदान के बगल में सड़क के किनारे (सिर्फ दोपहिया के लिए), सेंट्रल बैंक के सामने तथा लेबर ब्यूरो से गोविंदपुर जाने वाली सड़क के किनारे, टेल्को कंपनी के सीटीएस बस पड़ाव का मैदान
बर्मामाइंस सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति : बीपीएम उच्च विद्यालय मैदान, आरडी टाटा स्कूल मैदान परिसर
सर्किट हाउस सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति : लोयोला स्कूल मैदान, मैदान से सटे किनारे का खाली भाग (सिर्फ दोपहिया के लिए), पेट्रोल पंप सर्किट हाउस के पीछ सोनारी के रास्ते में किनारे का खाली जगह
रंकिणी मंदिर दुर्गा पूजा समिति कदमा : जुस्को विद्यालय कदमा का परिसर
सोनारी कागल नगर दुर्गा पूजा समिति : राम मंदिर के पास खाली जमीन
साकची बाजार घूमने वालों के लिए : साकची डायमंड शोरूम के पीछे तोड़े गये क्वार्टर से खाली स्थान, जेएनएसी कार्यालय के समीप खाली जमीन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola