टाटा स्टील कर्मी के घर से ताला तोड़ लाखों की चोरी
Updated at : 01 Oct 2018 5:37 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : बर्मामाइंस टीआरएफ मैदान के सामने र्क्वाटर नंबर एल 4/183 में रहने वाले टाटा स्टीलकर्मी अरुण कुमार मिश्रा के घर से लाखों रुपये के सामान की चोरी कर ली गयी. वह पिछले पांच दिनों से घर में ताला बंद कर देवघर पूजा करने गये हैं. सुबह में घर खोलने गये उनके बड़े भाई अजय […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : बर्मामाइंस टीआरएफ मैदान के सामने र्क्वाटर नंबर एल 4/183 में रहने वाले टाटा स्टीलकर्मी अरुण कुमार मिश्रा के घर से लाखों रुपये के सामान की चोरी कर ली गयी. वह पिछले पांच दिनों से घर में ताला बंद कर देवघर पूजा करने गये हैं. सुबह में घर खोलने गये उनके बड़े भाई अजय मिश्रा को घटना के बारे में जानकारी मिली, तो उन्होंने बर्मामाइंस पुलिस को सूचना दी. थानेदार रामजस प्रसाद ने खोजी कुत्ते की मदद से चोरों को सुराग ढूंढ़ने का प्रयास किया.
कुत्ता अरुण के घर के पीछे दरवाजे से निकला और डनलफ मैदान में जाकर रुक गया. फिलहाल चोरी गये सामान की कीमत पुलिस को नहीं दी गयी है. अरुण के वापस लौटने पर चोरी की गयी राशि का पता चल पायेगा. अरुण का बड़ा बेटा रतीश मिश्रा कोलकाता में इंजीनियर है. वहीं, मंझला बेटा राजन मिश्रा लंदन में काम करता है. बेटी पुणे में काम करती है.
पीछे की दीवार फांद घुसे चोर, ग्रिल का ताला तोड़ा और दरवाजे की कुंडी काटी. अरुण मिश्रा के रिश्तेदार इंदिरानगर निवासी रविंद्र ठाकुर ने बताया कि उनके जीजा और बहन हिना दोनों देवघर पूजा करने गये हैं. देर रात तक वापस लौट आयेंगे. उन्हें घटना की जानकारी नहीं दी गयी है. घर की देखभाल करने वाले अजय मिश्रा कर रहे थे. बीती रात ताला बंद कर चले गये. सुबह सात बजे मेनगेट से अंदर घुसे, तो देखा कि कमरे में रखे, दोनों अलमीरा का लॉक टूटा है और सामान बिखरा हुआ है.
छानबीन में पता चला कि चोर र्क्वाटर के पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुसे. इसके बाद ग्रिल में बंद दो तालों को काटा और फिर कमरे में घुसने के लिए दरवाजा में लगी कुंडी को कटर से काटकर अलग कर दिया. कमरे में अलमीरा का लॉक तोड़कर जेवर समेत नकद रुपये की चोरी की. दूसरे कमरे में चोरों ने दीवार से एलइडी को उतार कर पलंग पर रखा, लेकिन उसे नहीं ले गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




