Gopalganj News: करंट लगने से विवाहिता की मौत

Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News: करंट लगने से विवाहिता की मौत

Gopalganj News: घर की सफाई के दौरान टूटी बिजली तार की चपेट में आई महिला, दो मासूम बच्चियों के सिर से उठा मां का साया

विज्ञापन

Gopalganj News: (सुरेश कुमार राय) गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के पडितहा गांव में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. घर की सफाई करने के दौरान टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से 27 वर्षीय एक विवाहिता की मौत हो गई. मृतका की पहचान पडितहा गांव निवासी पप्पू राम की पत्नी सुनीता देवी (27 वर्ष) के रूप में की गई है. इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

सफाई के दौरान हुआ हादसा

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह सुनीता देवी अपने घर की साफ-सफाई कर रही थीं. इसी दौरान घर में पहले से टूटकर गिरे एक बिजली के प्रवाहित तार पर उनका ध्यान नहीं गया और उनका हाथ उससे स्पर्श कर गया. तार में करंट होने के कारण वह उसकी चपेट में आ गईं और बुरी तरह झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गईं.

अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम

घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई. आनन-फानन में परिजन और स्थानीय ग्रामीण उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाने लगे. लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में सुनीता देवी ने दम तोड़ दिया. डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

5 साल पहले हुई थी शादी, पीछे छोड़ गई दो मासूम

घटना के बाद मृतका के पति पप्पू राम समेत परिवार के सभी सदस्यों की चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया है. बताया जाता है कि सुनीता देवी की शादी 5 वर्ष पूर्व पप्पू राम के साथ हुई थी। उनकी दो छोटी बच्चियां हैं, एक की उम्र तीन साल और दूसरी की महज एक साल है. मां की मौत के बाद इन दोनों मासूम बच्चियों के सिर से ममता का आंचल हमेशा के लिए उठ गया है, जिसे देख हर किसी की आंखें नम हैं. स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है.

Also Read: तीन राज्यों की कनेक्टिविटी पर संकट! औरंगाबाद के पुल में बड़ी दरार

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन