Aurangabad News: तीन राज्यों की कनेक्टिविटी पर संकट! औरंगाबाद के पुल में बड़ी दरार

Updated:
विज्ञापन

Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के एनएच-139 के अहम पुल में आई दरार, तीन राज्यों का संपर्क प्रभावित होने का खतरा

विज्ञापन

Aurangabad News:औरंगाबाद से बड़ी खबर सामने आई है. बिहार को झारखंड और उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण बटाने दोमुहान पुल में दरार आ गई है. पुल के गर्डर और बियरिंग पेडस्टल के पास गहरी दरारें मिलने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, यह पुल एनएच-139 (पुराना एनएच-98) पर स्थित है और अंतरराज्यीय परिवहन के लिए बेहद अहम माना जाता है. पुल की स्थिति खराब होने पर औरंगाबाद डीएम अभिलाषा शर्मा ने तत्काल प्रभाव से भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी है.

प्रशासन और तकनीकी टीम ने पुल का निरीक्षण किया है. सुरक्षा के मद्देनजर भारी वाहनों को डायवर्ट किया जा रहा है, जबकि छोटे वाहनों की आवाजाही फिलहाल सावधानी के साथ जारी है. पुल में दरार की खबर से स्थानीय लोगों और यात्रियों में चिंता का माहौल है.

बताया जा रहा है कि इस पुल के जरिए बिहार, झारखंड और यूपी के बीच मालवाहक और यात्री वाहनों का बड़ा दबाव रहता है.ऐसे में पुल में आई दरार से यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है.

और भी खबरे अपडेट हो रही हैं……

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन