औरंगाबाद : रफीगंज में 11 हजार वोल्ट के टूटे तार की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत, परिजनों में कोहराम

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ और पुलिस

औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड में बिजली के टूटे तार से पति-पत्नी की दुखद मौत हो गई. यह हादसा तब हुआ जब वे जानवरों के लिए घास लेने गए थे. परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

विज्ञापन

Aurangabad News : औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड क्षेत्र के बौर गांव में शनिवार की संध्या करंट की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत हो गई. घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है. मृतकों की पहचान बौर गांव निवासी नन्हक महतो के 65 वर्षीय पुत्र गोपाल प्रसाद एवं उनकी 60 वर्षीय पत्नी ऐरावंति देवी के रूप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने रफीगंज थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना पाकर रफीगंज थाना के एसआई मिथलेश कुमार, एएसआई रामाअवधेश सिंह एवं पीटीसी राकेश राय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी. बाद में शवों को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेजा गया.

घास लाने बधार गए थे दंपति

मृतक के भतीजे सोनू कुमार ने बताया कि गांव के उत्तर दिशा में स्थित पंचायत सरकार भवन के समीप बधार में 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार टूटकर जमीन पर गिरा हुआ था. गोपाल प्रसाद और उनकी पत्नी ऐरावंति देवी जानवरों के लिए घास लाने के उद्देश्य से बधार की ओर गए थे.

इसी दौरान वे टूटे हुए बिजली के तार की चपेट में आ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय लोगों के अनुसार, खेत-बधार में बिजली का तार टूटकर गिरा होने की जानकारी समय पर नहीं मिल सकी, जिसके कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ.

मुंबई से घर लौट रहे बेटे, परिजनों में चीख-पुकार

बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा एवं डॉ. सुधीर गुप्ता ने बताया कि गोपाल प्रसाद और ऐरावंति देवी के दो पुत्र एवं एक पुत्री हैं. दोनों पुत्र धनंजय कुमार एवं मृत्युंजय कुमार मुंबई में अपने परिवार के साथ मजदूरी का कार्य करते हैं.

माता-पिता की मौत की सूचना मिलते ही दोनों मुंबई से अपने घर के लिए रवाना हो गए हैं. वहीं उनकी पुत्री संजू देवी के पति की करीब तीन वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है.

माता-पिता की मौत की सूचना मिलने के बाद संजू देवी भी अपने ससुराल से मायके पहुंच गईं. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मुखिया ने की मुआवजे की मांग, पुलिस की जांच शुरू

बौर पंचायत के मुखिया विनय प्रसाद ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए सरकार एवं संबंधित विभाग से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है. उन्होंने कहा कि परिवार के दो कमाने वाले सदस्यों की एक साथ मौत से परिजनों के सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है.

foto | Prabhat Khabar Network
मौके पर ग्रामीणों की भीड़

ऐसे में सरकार को पीड़ित परिवार की हरसंभव सहायता करनी चाहिए. रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेजा गया है. पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. बिजली के तार के टूटकर गिरने और हादसे के कारणों की भी जानकारी जुटाई जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन