बुंडू : जमशेदपुर की किशोरी के साथ बुंडू में तीन लोगों ने दो दिनों तक किया गैंग रेप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Sep 2018 7:27 AM

विज्ञापन

बुंडू : बुंडू में जमशेदपुर की किशोरी के साथ तीन लोगों ने दो दिनों तक गैंग रेप किया. उसके बाद उसे 13 सितंबर को रांची की बस में चढ़ाकर रांची भेज दिया. रांची में पीड़िता ने पीसीआर पुलिस को आपबीती सुनायी. इसके बाद मदद के लिए 100 नंबर पर कॉल किया. सूचना मिलते ही रांची […]

विज्ञापन
बुंडू : बुंडू में जमशेदपुर की किशोरी के साथ तीन लोगों ने दो दिनों तक गैंग रेप किया. उसके बाद उसे 13 सितंबर को रांची की बस में चढ़ाकर रांची भेज दिया. रांची में पीड़िता ने पीसीआर पुलिस को आपबीती सुनायी.
इसके बाद मदद के लिए 100 नंबर पर कॉल किया. सूचना मिलते ही रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक निर्देश पर डीएसपी बुंडू अशोक रविदास के नेतृत्व में 13 सदस्यीय छापेमारी दल बनाकर 15 घंटे के अंदर में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.
मुख्य आरोपी नाबालिग है. पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि पांच माह पूर्व उसकी अनगड़ा के किशोर से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी. इसके बाद वह जमशेदपुर आकर उससे मिला भी था. 12 सितंबर को उसने मोबाइल पर फोन कर उसे कांटाटोली (रांची) बुलाया. वह शाम 4:30 बजे कांटाटोली बस स्टैंड पहुंची.
यहां से आरोपी किशोर उसे अपने दोस्त हेम सिंह महतो (बुंडू) और नवकिशोर सिंह मुंडा (तमाड़) के साथ मिलकर बुंडू में एक घर में ले गया अौर वहां दो दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म
किया गया. पीड़िता के फर्द बयान के आधार पर रांची के महिला थाना में तीनों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी की गयी.
छापेमारी अभियान में डीएसपी अशोक रविदास, इंस्पेक्टर थानेदार संचमान तमांग, बुंडू महिला थाना प्रभारी सुनीता कुमारी झा, तमाड़ थाना प्रभारी विमल कुमार, चुटिया थाना प्रभारी गुप्तेश्वर राम, अशोक कुमार सिंह, रंजीत कुमार सिंह, अरुण प्रसाद कुजूर, आरक्षी नीलमनी लकड़ा, क्लारा केरकेट्टा, रॉकर्ट बारला, प्रधान हेंब्रम व श्याम कुमार शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola