बाइक दुर्घटना में घायल युवक की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत

मोहनियां थाना.
Kaimur News : घायल को इलाज के लिए मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया था.
Kaimur News : विनोद कुमार सिंह की रिपोर्ट स्थानीय थाना क्षेत्र के पाण्डेय डेहरिया गांव निवासी एक युवक की सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान वाराणसी में मौत हो गई. घटना के बाद मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है.
मृतक की पहचान पाण्डेय डेहरिया निवासी रामचंद्र राम के 30 वर्षीय पुत्र अरविन्द राम के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार, अरविन्द राम शुक्रवार की सुबह बाइक से अपने गांव से समहुता जा रहे थे. इसी दौरान रामपुर बहा के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.
रामपुर बहा के पास अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गए थे
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया.
परिजन उन्हें इलाज के लिए वाराणसी ले जा रहे थे. वाराणसी पहुंचने के बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
पत्नी ने थाना में दिया आवेदन, जांच में जुटी पुलिस
मोहनिया थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक की मौत वाराणसी में हुई है और वहीं शव का पोस्टमार्टम कराया गया. मृतक की पत्नी द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है. पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई कर रही है.
Also Read : कैमूर में सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










