जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा भभुआ, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने खींचा भगवान जगन्नाथ का रथ

Author Amit Sinha|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
फोटो.रथ पर सवार भगवान बलभद्र, सुभद्रा के साथ भगवान जगरनाथ 2.रथयात्रा में शामिल सैकड़ों श्रद्धालु भक्त | Prabhat Khabar Network

फोटो.रथ पर सवार भगवान बलभद्र, सुभद्रा के साथ भगवान जगरनाथ 2.रथयात्रा में शामिल सैकड़ों श्रद्धालु भक्त | Prabhat Khabar Network

कैमूर के भभुआ में इस्कॉन नामहट्ट सेंटर की ओर से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई. सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. यात्रा के दौरान पूरा शहर भक्तिमय हो गया.

विज्ञापन

Kaimur News : इस्कॉन नामहट्ट सेंटर, भभुआ की ओर से रविवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई. दोपहर बाद विद्युत कॉलोनी से शुरू हुई रथयात्रा में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ का रथ खींचकर अपनी आस्था प्रकट की. रथ पर भगवान जगन्नाथ अपनी बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के साथ विराजमान थे. पूरे शहर में "जय जगन्नाथ" और "हरे राम-हरे कृष्ण" के जयघोष से भक्तिमय माहौल बन गया.

शहरभर में हुआ भव्य स्वागत

रथयात्रा स्टेडियम, कचहरी रोड, एकता चौक, व्यवसायिक संघ, पश्चिम बाजार, पूरब पोखरा होते हुए कुदरा बाईपास रोड स्थित इस्कॉन मंदिर पहुंची. यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ की आरती उतारी, पुष्पवर्षा की और रथयात्रा का भव्य स्वागत किया. भक्त पूरे रास्ते भजन-कीर्तन करते हुए नाचते-गाते चल रहे थे.

महाआरती के बाद बांटा गया महाप्रसाद

इस्कॉन मंदिर पहुंचने के बाद भगवान जगन्नाथ की महाआरती की गई. इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. रथ की रस्सी खींचने के लिए पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही.

1969 से दुनिया भर में निकल रही रथयात्रा

आयोजन समिति के सदस्य डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा वर्ष 1969 में सैन फ्रांसिस्को से शुरू हुई थी और आज भारत सहित दुनिया के कई देशों में निकाली जाती है. उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ कलयुग के आराध्य देव हैं और उनकी भक्ति के लिए किसी विशेष विधि-विधान की आवश्यकता नहीं, केवल नाम-स्मरण ही पर्याप्त है. उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और देश-प्रदेश की उन्नति की कामना की.

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

रथयात्रा के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय, नप अध्यक्ष प्रतिनिधि मंटू सिंह, आयोजन समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूरे कार्यक्रम में मौजूद रहे.


विज्ञापन
Amit Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन