बारीगोड़ा में नकली सोना देकर 80 हजार की ठगी

Updated at : 11 Sep 2018 4:08 AM (IST)
विज्ञापन
बारीगोड़ा में नकली सोना देकर 80 हजार की ठगी

पोटका से एक महिला समेत तीन गिरफ्तार पुलिस जाल बिछाकर आरोपी तक पहुंची जमशेदपुर : बारीगोड़ा निवासी मोहन रजक को नकली सोना (पिघला हुआ) देकर उनसे 80 हजार रुपये की ठगी कर ली गयी. इस मामले में परसुडीह पुलिस ने एक महिला और दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. 30 लाख के सोना के लालच […]

विज्ञापन

पोटका से एक महिला समेत तीन गिरफ्तार

पुलिस जाल बिछाकर आरोपी तक पहुंची
जमशेदपुर : बारीगोड़ा निवासी मोहन रजक को नकली सोना (पिघला हुआ) देकर उनसे 80 हजार रुपये की ठगी कर ली गयी. इस मामले में परसुडीह पुलिस ने एक महिला और दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.
30 लाख के सोना के लालच फंसे
पुलिस सूत्रों के मुताबिक सरायकेला के लावा गांव से सोने जैसा धातु निकलता है. इस धातु को गितिलता के महिला -पुरुष सोना बताकर लोगों को ठगते हैं. दो दिन पहले मोहन रजक निजी काम से गितिलता गये थे. वहां महिला और पुरुषों ने उसे अपने जाल में फंसाया. तीनों ने मोहन रजक को 30 लाख रुपये का पिघला सोना दिखाकर 80 हजार रुपये में बेचने का सौदा किया. लालच में आकर मोहन रजक ने 80 हजार रुपये दे दिये और सोना लेकर घर आ गये. सोना को जब घर लाने का बाद मोहन रजक ने जलाया तो वह काला हो गया. तब जालसाजी का पता चला.
फोन नंबर धरे गये तीनों महिला-पुरुष
मोहन के पास ठगी करने वाली महिला और उसके साथियों का फोन नंबर था. मोहन रजक ने फोन से महिला से संपंर्क किया और 70 हजार रुपये देकर 25 लाख मूल्य का पिघला सोने लेने की बात कहते हुए महिला को जाल में फंसाया. सोमवार को मोहन रजक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी. पुलिस मोहन को साथ लेकर पोटका पहुंची. पुलिस मोहन के साथ ग्राहक बनकर सोमवार को पोटका के गितिलता गांव पहुंची, जहां पर महिला को फोन कर बुलाया और पुलिस ने पकड़ लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola