जुगसलाई : चाकू से किया हमला, दाे गिरफ्तार

Updated at : 06 Sep 2018 4:15 AM (IST)
विज्ञापन
जुगसलाई : चाकू से किया हमला, दाे गिरफ्तार

जमशेदपुर : जुगसलाई के ठेकेदार दिवाकर सिंह के घर के पास कीताडीह मस्जिद रोड के अप्पू चौधरी पर दो युवकों ने चाकू से हमला किया और बुरे परिणाम भुगतने की धमकी दी. घटना बीती रात दस बजे की है. घटना को लेकर अप्पू चौधरी के बयान पर जुगसलाई थाना में परसुडीह हलुदबनी के श्याम सिंह […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : जुगसलाई के ठेकेदार दिवाकर सिंह के घर के पास कीताडीह मस्जिद रोड के अप्पू चौधरी पर दो युवकों ने चाकू से हमला किया और बुरे परिणाम भुगतने की धमकी दी. घटना बीती रात दस बजे की है. घटना को लेकर अप्पू चौधरी के बयान पर जुगसलाई थाना में परसुडीह हलुदबनी के श्याम सिंह और संदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. दर्ज मामले के अनुसार अप्पू चौधरी दिवाकर सिंह के घर पर काम करने गया था. इस बीच दोनों ने फोन कर उसे बुलाया. दोनों ने कंपनी की गोपनीयता को भंग करने का आरोप लगाते हुए उसे चाकू से मारा. बैट्री चोरी करते एक धराया : जुगसलाई सुरती चौक के पास बीती रात टेंपो से बैट्री चोरी करते हुए मो इंतखाब आलम को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा, जबकि उसका साथी टोटो फरार हो गया. इस संबंध में जुगसलाई थाना में राकेश सिंह के बयान पर मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola