Siwan News : वाहन जांच के दौरान बाइक चोर धराया, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

Updated:
विज्ञापन
Siwan News :

गिरफ्तार बाइक चोर.

Siwan News :  पुलिस नवका टोला रेलवे ढाला के पास रूटीन वाहन जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान एक युवक को संदेह के आधार पर रोककर पूछताछ कर कार्रवाई की.

विज्ञापन

Siwan News : (सच्चेंद्र द्विवेदी) स्थानीय पुलिस ने नगर के नवका टोला स्थित रेलवे ढाला के पास सोमवार शाम वाहन जांच के दौरान एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है. जांच के दौरान युवक के पास मौजूद मोटरसाइकिल चोरी की पाई गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र के शंभु सिंह के पुत्र अंकित सिंह के रूप में हुई है.

शक के आधार पर रोककर जांच की

जानकारी के अनुसार, सोमवार की संध्या पुलिस नवका टोला रेलवे ढाला के पास रूटीन वाहन जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान एक युवक को संदेह के आधार पर रोका गया और उससे बाइक के कागजात मांगे गए. जांच और पूछताछ में सामने आया कि मोटरसाइकिल चोरी की है.

इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया और वाहन को जब्त कर लिया. कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

Also Read:  मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से 291 युवाओं को मिला मौका, 10 लाख तक की सहायता से शुरू करेंगे उद्योग

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन