शहर के आधे हिस्से में आज 4.30 घंटे नहीं रहेगी बिजली

Updated at : 30 Aug 2018 4:35 AM (IST)
विज्ञापन
शहर के आधे हिस्से में आज 4.30 घंटे नहीं रहेगी बिजली

गोलमुरी, सरजामदा, करनडीह, जुगसलाई, बिरसानगर व छोटा गोविंदपुर सब स्टेशन से जुड़े समूचे इलाके के लोग प्रभावित होंगे जमशेदपुर : शहर के आधे से ज्यादा हिस्से में गुरुवार को साढ़े चार घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. इस दौरान चांडिल से गोलमुरी पावर ग्रिड के बीच हाइटेंशन मेन लाइन का मरम्मत किया जाना है. जमशेदपुर ट्रांसमिशन […]

विज्ञापन

गोलमुरी, सरजामदा, करनडीह, जुगसलाई, बिरसानगर व छोटा गोविंदपुर सब स्टेशन से जुड़े समूचे इलाके के लोग प्रभावित होंगे

जमशेदपुर : शहर के आधे से ज्यादा हिस्से में गुरुवार को साढ़े चार घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. इस दौरान चांडिल से गोलमुरी पावर ग्रिड के बीच हाइटेंशन मेन लाइन का मरम्मत किया जाना है. जमशेदपुर ट्रांसमिशन टीम के अनुसार नामदा बस्ती के पास तार जर्जर हो गया है, जिसको ठीक किया जाना है. चूंकि जहां तार का मरम्मत किया जाना है, वहां घनी आबादी है. इसके लिए गुरुवार सुबह दस बजे से लेकर गोलमुरी पावर ग्रिड से जुड़े करनडीह, जुगसलाई, सरजामदा, बिरसानगर, छोटागोविंदपुर पावर स्टेशन के समूचे इलाके में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. यह जानकारी गोलमुरी पावर ग्रिड के विद्युत एसडीओ मयूर ने दी.
65 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गये : बिजली विभाग की टीम ने बुधवार को शहर के 65 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई की. इसमें मानगो विद्युत सब डिवीजन के 22, जुगसलाई विद्युत सब डिवीजन के 11, करनडीह विद्युत सब डिवीजन के 10 और छोटा गोविंदपुर के 22 उपभोक्ता शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola