एनएचएआइ खनन विभाग को देगा 15.82 करोड़ रुपये
Updated at : 15 Aug 2018 6:23 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : राष्ट्रीय उच्च मार्ग 33 का काम करने वाली भारत सरकार की एजेंसी नेशनल हाइवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआइ) की ओर से खनन विभाग को 15 करोड़ 82 लाख 19 हजार 897 रुपये का भुगतान करेगी. इसको लेकर एनएचएआइ के जीएम सह परियोजना निदेशक एके सिन्हा ने मेसर्स रांची एक्सप्रेस लिमिटेड नामकुम रांची को […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : राष्ट्रीय उच्च मार्ग 33 का काम करने वाली भारत सरकार की एजेंसी नेशनल हाइवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआइ) की ओर से खनन विभाग को 15 करोड़ 82 लाख 19 हजार 897 रुपये का भुगतान करेगी. इसको लेकर एनएचएआइ के जीएम सह परियोजना निदेशक एके सिन्हा ने मेसर्स रांची एक्सप्रेस लिमिटेड नामकुम रांची को पत्र भेजा है.
इस पत्र में कहा गया है कि वृहद लघु खनिज का खनिज मूल्य का दोगुनी राशि कुल 11 करोड़ 76 लाख रुपये और मौजा आमचुिया और बारीडीह में लघु खनिज का अवैध भंडारण और क्रशर संचालन के बावत 21 लाख 84 हजार रुपये (कुल राशि 11 करोड़ 97 लाख 84 हजार रुपये) का भुगतान छह माह के अंदर कर दिया जायेगा, लेकिन कंपनी द्वारा अब तक उक्त राशि का भुगतान खनन विभाग को नहीं किया गया है.
साथ ही उक्त राशि पर देय सूद की राशि 30 मार्च 2017 से 30 जुलाई 2018 तक तीन करोड़ 84 लाख 35 हजार 897 रुपये है, जो कुल राशि 15 करोड़ 82 लाख 19 हजार 897 रुपये होता है. अत: 10 दिनों के भीतर एनएच का काम करने वाली एजेंसी को राशि का भुगतान करने को कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




