शनिवार को माह की दूसरी सबसे अधिक बारिश

जमशेदपुर : जमशेदपुर सहित आसपास के इलाकों में शनिवार को दिनभर आसमान में बादल छाये रहे. अलग-अलग क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश होती रही. पिछले 24 घंटे में 49.9 एमएम बारिश रिकाॅर्ड की गयी. बारिश की वजह से शहर के कुछ हिस्सों में सड़कों पर जल जमाव हो गया. वहीं कई निचले इलाकों में पानी […]
जमशेदपुर : जमशेदपुर सहित आसपास के इलाकों में शनिवार को दिनभर आसमान में बादल छाये रहे. अलग-अलग क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश होती रही. पिछले 24 घंटे में 49.9 एमएम बारिश रिकाॅर्ड की गयी. बारिश की वजह से शहर के कुछ हिस्सों में सड़कों पर जल जमाव हो गया. वहीं कई निचले इलाकों में पानी भी भर गया. मौसम विभाग के रांची केंद्र की माने तो इस महीने में 24 घंटे में हुई बारिश का दूसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड शनिवार को बना. अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा तथा बारिश होगी. मौसम में बदलाव का असर तापमान पर भी दिखा. अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली. अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया. यह सामान्य से एक डिग्री कम रहा. न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा. हवा में आर्द्रता की मात्रा अधिकतम 95 व न्यूनतम 69 प्रतिशत रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




