माॅनसून सक्रिय : शहर में 22 मिमी बारिश

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : पूरे झारखंड में माॅनसून सक्रिय हो गया है. जमशेदपुर सहित आसपास के इलाकों में पिछले 48 घंटों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है. बुधवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हुई. बारिश की रफ्तार तेज रही. कुल 22 मिलीमीटर बारिश रिकाॅर्ड की गयी. इस कारण अधिकांश सड़कों पर जलजमाव […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : पूरे झारखंड में माॅनसून सक्रिय हो गया है. जमशेदपुर सहित आसपास के इलाकों में पिछले 48 घंटों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है. बुधवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हुई. बारिश की रफ्तार तेज रही. कुल 22 मिलीमीटर बारिश रिकाॅर्ड की गयी. इस कारण अधिकांश सड़कों पर जलजमाव का नजारा दिखा.
आसमान में पूरे दिन बादल छाए रहे. शहर के कई निचले इलाकों में जलजमाव की स्थित देखने को मिली. मौसम विभाग के रांची केंद्र की मानें तो अगले दो दिनों तक घने बादल छाये रहेंगे. इस दौरान तेज बारिश हो सकती है. अगले सात दिनों तक आसमान में बादल रहेंगे. बारिश की संभावना बनी रहेगी. बुधवार को बारिश के कारण तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola