टोरंटो में पढ़ रहे सोनारी के युवक की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Jul 2018 7:00 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : सोनारी विजया गोल्डन टाउन के डुप्लेक्स नंबर 23 में रहने वाले रोहन सैनी (25) की कनाडा के टोरंटो सिटी में संदिग्ध परस्थितियों में मौत हो गयी है. घटना शनिवार की है. मौत का कारणों का पता नहीं चल सका है. कनाडा पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच कर रही है. सूचना मिलने […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : सोनारी विजया गोल्डन टाउन के डुप्लेक्स नंबर 23 में रहने वाले रोहन सैनी (25) की कनाडा के टोरंटो सिटी में संदिग्ध परस्थितियों में मौत हो गयी है. घटना शनिवार की है. मौत का कारणों का पता नहीं चल सका है. कनाडा पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच कर रही है. सूचना मिलने के बाद रोहन सैनी के पिता अमरजीत सैनी और मां रविवार की सुबह कनाडा के लिए रवाना हो गये.
परिजनों के अनुसार रोहन किसी दोस्त के साथ शनिवार को पार्टी में शामिल होने गया था. पार्टी में खाना-पीना करने के बाद दोनों दोस्त फ्लैट में आ कर सो गये. सुबह टाेरंटो में रह रहे उसके परिवार के लोगों ने उससे संपर्क करने की कोशिश की तो बात नहीं हो सकी. इसके बाद रोहन के चाचा उसके फ्लैट पर गये, जहां उसे बेहोश पाया.
उन्होंने रोहन और उसके दोस्त को अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टर ने रोहन को मृत घोषित कर दिया जबकि उसके दोस्त की स्थिति गंभीर बनी हुई है. पड़ोसियों ने परिवार में चर्चा के आधार पर रोहन की मौत फूड प्वाइजनिंग से होने की आशंका जतायी है. दूसरी ओर रोहन के परिजन हत्या की संभावना मानकर पुलिस की जांच पर ध्यान केंद्रित किये हुए हैं.
- पड़ोसी बता रहे फूड-प्वायजनिंग, परिजन मान रहे हत्या
- दोस्त के साथ पार्टी से लौटा था, सुबह बेहोश मिला, दोस्त की हालत भी गंभीर
- माता-पिता टोरंटो के लिए रवाना, वहीं होगा अंतिम संस्कार
- उच्च शिक्षा के लिए गया था रोहन, हाल ही में पूरी हुई थी पढ़ाई
रोहन के चाचा ने दी जानकारी
रोहन के चाचा टोरंटो में ही रहते हैं. रोहन के नानी के परिवार के कई लोग भी वहां हैं. शनिवार को रोहन ने जब फोन नहीं उठाया तो चाचा रोहन के घर पर पहुंचे. उसके बाद उन्होंने पूरी घटना की जानकारी जमशेदपुर में भाई अमरजीत सिंह को दी. सूचना मिलते ही रविवार की सुबह कनाडा के लिए रवाना हो गये. रोहन के शव का अंतिम संस्कार भी टोरंटो में ही किया जायेगा. उसके परिवार के अधिकांश लोग टाेरंटो में ही रहते है.
डीबीएमएस का छात्र था रोहन सैनी
रोहन कनाडा के टोरंटो उच्च शिक्षा के लिए गया था. उसकी पढ़ाई कुछ दिन पूर्व ही पूरी हुई थी. इससे परिवार में खुशी का माहौल था. उसकी स्कूली पढ़ाई डीबीएमएस, कदमा से हुई थी. डीबीएमएस के बाद उसने पंजाब लवली प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट से पढ़ाई की. कनाडा के टोरंटो स्थित एक कॉलेज में चयन होने के बाद वह वहां चला गया. पढ़ाई पूरी करने के बाद हाल में ही वह पास आउट हुआ था. कॉलेज के दीक्षांत समारोह में रोहन के माता-पिता वीजा नहीं मिलने से नहीं जा सके थे.
न्यूजीलैंड में रहता है रोहन का भाई
रोहन का बड़े भाई रोहित सैनी न्यूजीलैंड में रहते हैं. रोहन की मौत की खबर मिलते ही वह भी टोरंटो के लिए रवाना हो चुके है. रोहन के पिता इंश्योरेंस कंपनी में काम करते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










