Jamshedpur news. मानगो : विशेष कैंप में 107 लोगों ने जमा किया तीन लाख 80 हजार होल्डिंग टैेक्स

Updated at : 16 Feb 2025 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur news. मानगो : विशेष कैंप में 107 लोगों ने जमा किया तीन लाख 80 हजार होल्डिंग टैेक्स

आम जनता की सुविधा के लिए अब हर रविवार को नगर निगम के विभिन्न इलाकों में विशेष कैंप लगाया जायेगा

विज्ञापन

Jamshedpur news.

मानगो नगर निगम की ओर से रविवार को नौ जगहों पर लगाये गये विशेष कैंप में 107 लोगों ने टैेक्स जमा किया. इससे नगर निगम को तीन लाख 80 हजार रुपये राजस्व प्राप्त हुआ. आम जनता की सुविधा के लिए अब हर रविवार को नगर निगम के विभिन्न इलाकों में विशेष कैंप लगाया जायेगा. इस दौरान लोग होल्डिंग टैक्स, जलकर और ट्रेड लाइसेंस बना या रिन्यू करा सकते हैं. अभियान के पहले दिन नगर निगम की ओर से रविवार को सहारा सिटी, आस्था स्पेस टाउन, विजया ग्रीन अर्थ, आस्था स्पेस टाउन, सुंदर गार्डन, पुष्पांजलि कॉम्प्लेक्स, घरौंदा एन्क्लेव, क्रिसेंट टावर सहित कुल नौ जगहों पर कैंप लगाया गया. नगर निगम के सिटी मैनेजर प्रदीप कुमार ने कहा कि आम जनता नगर निगम या कैंप में आकर अपनी सुविधानुसार बकाये होल्डिंग, जलकर या ट्रेड लाइसेंस बना या रिन्यू करा सकते हैं और झारखंड नगर पालिका अधिनियम 2011 के अंतर्गत दंड के भागी होने से बच सकते हैं.

जांच अभियान के दौरान पकड़े जाने पर लगेगा जुर्माना

निगम की ओर आने वाले समय में विशेष जांच अभियान चलाया जायेगा. औचक जांच के दौरान पानी का अवैध कनेक्शन पकड़े जाने पर जुर्माना लगाया जायेगा. मानगो निगम क्षेत्र में कई ऐसे घर हैं, जो अब भी होल्डिंग टैक्स जमा नहीं करते. वहीं दुकानें बिना ट्रेड लाइसेंस के ही कारोबार चला रहे हैं. इन सबका विभाग द्वारा गहन सर्वे की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola