Jamshedpur News : टाटा मोटर्स यूनियन के उपाध्यक्ष एसएन सिंह हुए सेवानिवृत्त
Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur News : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शिव नारायण सिंह (एसएन सिंह) 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो गये. उनके सेवानिवृत्ति के अवसर पर यूनियन कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शिव नारायण सिंह (एसएन सिंह) 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो गये. उनके सेवानिवृत्ति के अवसर पर यूनियन कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह और पूरी टीम ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि एसएन सिंह हंसमुख व्यक्तित्व के धनी हैं. उन्होंने हमेशा अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ किया. अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि श्री सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान दी गयी हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाया. विदाई समारोह के दौरान पूरी यूनियन टीम ने उन्हें माला पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










