Jharkhand senior women handball team into pre-quarterfinal : झारखंड सीनियर महिला हैंडबॉल टीम प्री-क्वार्टर में

Updated:
विज्ञापन
Jharkhand senior women handball team into pre-quarterfinal : झारखंड सीनियर महिला हैंडबॉल टीम प्री-क्वार्टर में

झारखंड की सीनियर महिला हैंडबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 54वीं सीनियर नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप के प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंच गयी है.

विज्ञापन

जमशेदपुर. झारखंड की सीनियर महिला हैंडबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 54वीं सीनियर नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप के प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंच गयी है. उत्तर प्रदेश के बरेली में हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में अभी तक झारखंड की टीम ने अपने दो मैच खेले है. पहले मैच में झारखंड की टीम ने लक्ष्यद्वीप को 23-13 से हराया. वहीं, राजस्थान व झारखंड के बीच खेला गया रोमांचक मुकाबला 28-28 गोल के साथ टाइ रहा. कोच विशाल कुमार की निगरानी में शानदार प्रदर्शन करने वाली झारखंड टीम प्री-क्वार्टरफाइनल में बुधवार को पंजाब से भिड़ेगी. झारखंड की ओर से रिमझिम और अदिति शानदार प्रदर्शन कर रही हैं.

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola