वार्ड 22 में हर घर जल नल कनेक्शन का काम शुरू

Updated:
विज्ञापन
वार्ड 22 में हर घर जल नल कनेक्शन का काम शुरू

आदित्यपुर के वार्ड 22 में लंबे इंतजार के बाद हर घर जल नल कनेक्शन का कार्य शुरू हो गया है। नवंबर तक जलापूर्ति शुरू होने की उम्मीद है। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

आदित्यपुर. लंबे इंतजार के बाद वार्ड संख्या 22 में हर घर जल नल कनेक्शन देने का कार्य शुरू हो गया. वार्ड पार्षद अंजू सिंह ने कॉलोनीवासियों की मौजूदगी में अभियान का शुभारंभ किया. जानकारी के अनुसार, पांच वर्ष पहले वार्ड में मात्र करीब पांच प्रतिशत घरों में ही जल नल कनेक्शन दिए जाने के बाद कार्य बंद हो गया था, जबकि अन्य कई वार्डों में 50 से 70 प्रतिशत तक कनेक्शन का कार्य पूरा हो चुका है.

लगातार प्रयास के बाद अब पूरे वार्ड में घर-घर कनेक्शन देने का काम शुरू कर दिया गया है. बताया गया कि नवंबर माह से जलापूर्ति शुरू होने की संभावना है. वार्ड पार्षद ने लोगों से अपील की है कि नि:शुल्क जल नल कनेक्शन के लिए होल्डिंग टैक्स एवं आधार कार्ड की छायाप्रति संबंधित कर्मियों को उपलब्ध करा दें.


विज्ञापन
Priya Ranjan

लेखक के बारे में

By Priya Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola