निखार को अपराधियों ने सटाकर मारी 11 गोलियां, जानिए किन लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ

Updated:
विज्ञापन

टीएमएच में बिलखते परिजन (फाइल फोटो).

जमशेदपुर में होटल कारोबारी निखार सबलोक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. अपराधियों ने 11 गोलियां सटाकर मारी. पुलिस 12 लोगों से पूछताछ कर रही है और CCTV फुटेज खंगाला जा रहा है.

विज्ञापन

जमशेदपुर : कदमा के विजया हेरिटेज में फेज-6 के रहने वाले होटल कारोबारी निखार सबलोक की हत्या योजनाबद्ध तरीके से की गयी. होटल से निकलते ही अपराधियों ने निखार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी. अपराधियों ने सभी गोली सटा कर मारी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, निखार के शरीर पर 11 गोलियों के निशान मिले हैं. साथ ही सोनारी के अशोक सिंह राघव समेत 12 लोगों से पूछताछ जारी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सीसीटीवी में हमलावरों की तस्वीर कैद

दाहिनी आंख के पास दो, दाएं ललाट पर दो, गर्दन पर एक, दाएं कंधे पर दो, बाएं कंधे पर एक, पीठ पर दो और पेट में एक गोली लगी है. इस मामले में निखार के पिता संजीव सबलोक के बयान पर चांडिल थाना में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार, मामले में जांच जारी है. होटल में लगे सीसीटीवी में हमलावरों की तस्वीर कैद हो गयी है. फुटेज के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है.

कोलकाता जाते वक्त बहरागोड़ा से पकड़ाया अशोक

पुलिस इस मामले में सोनारी के खूंटाडीह निवासी अशोक सिंह राघव समेत 12 लोगों से पूछताछ कर रही है. मंगलवार सुबह पुलिस ने अशोक सिंह राघव को बहरागोड़ा से पकड़ा. वो अपने तीन साथियों समीर रजक, लक्खी और साधु के साथ कार से कोलकाता की ओर जा रहा था. पुलिस चारों को बहरागोड़ा थाना ले गयी. वहां से धालभूमगढ़ थाना लाया गया. इसके बाद पूछताछ की गयी. इसके बाद पुलिस चारों को एमजीएम थाना ले गयी, जहां उनसे पूछताछ जारी है. पुलिस निखार के साथी व घटना के प्रत्यक्षदर्शी बारीडीह निवासी व ठेकेदार बलकार सिंह, रुचित अग्रवाल, उनके दो साथी, चांडिल निवासी सुखलाल पहाड़िया, गुरुचरण कर्मकार, मनमन सिंह समेत अन्य लोगों से भी चांडिल थाना में पूछताछ कर रही है.

कदमा विजया हेरिटेज से निकली अंतिम यात्रा.
कदमा विजया हेरिटेज से निकली अंतिम यात्रा.

पार्वती घाट में पिता ने बेटे को दी मुखाग्नि

निखार सबलोक के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम किया गया. इसके बाद दोपहर करीब 3 बजे परिजन शव लेकर घर पहुंचे. दोपहर बाद करीब 3:30 बजे अंतिम यात्रा निकाली गयी. शव को बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट ले जाया गया. यहां पिता संजीव सबलोक ने बेटे को मुखाग्नि दी. कदमा विजय हेरिटेज फेज 6 निवासी निखार सबलोक की हत्या की जानकारी होने पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी समेत कई राजनितिक दल के नेता उनके घर पहुंचे.

क्या है मामला

शहर के जाने-माने होटल कारोबारी निखार सबलोक की सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गयी. घर से निकलने के बाद निखार चांडिल थाना अंतर्गत होटल टेंथ माइल स्टोन में चांडिल निवासी सुखलाल पहाड़िया व उनके साथी मनमन सिंह, गुरुचरण सिंह से जमीन के संबंध में बातचीत करने गये थे. उक्त जमीन होटल टेंथ माइल के पास ही कुछ दूरी पर है. जिसपर काम शुरू करना था. सूत्रों के अनुसार, निखार सबलोक हाल के दिनों में होटल टेंथ माइल स्टोन कई बार जमीन के सिलसिले में जा चुके थे, जिसकी भनक उनके दुश्मनों को थी. इस कारण साजिशकर्ता पिछले कुछ दिनों से लगातार रेकी कर रहे थे. सोमवार को भी उन्हें जानकारी थी कि निखार होटल टेंथ माइल स्टोन आने वाले हैं. इस कारण हमलावर पूर्व से ही होटल पहुंचकर उनका इंतजार कर रहे थे. दोस्तों से बात करने के बाद निखार जैसे ही बाहर निकले, अपराधियों ने उनपर गोलियों की बौछार कर दी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola