त्योहारों में कहीं अंधेरा न छा जाए, जर्जर पोल, पुराने तार और जला ट्रांसफॉर्मर बढ़ा रही चिंता

Updated:
विज्ञापन

बिजली विभाग के सहायक विद्युत अभियंता को समस्या बताते ग्रामीण.

पोटका विधानसभा क्षेत्र में दुर्गा पूजा, काली पूजा और दीपावली जैसे प्रमुख त्योहारों से पहले बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग उठी है. झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने बिजली विभाग के अधिकारियों से मिलकर ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली समस्याओं का समाधान करने का आग्रह किया है.

विज्ञापन

जमशेदपुर : दुर्गा पूजा, काली पूजा, दीपावली और लक्ष्मी पूजा जैसे प्रमुख पर्व-त्योहारों से पहले पोटका विधानसभा क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग उठी है. पोटका विधायक संजीव सरदार के निर्देश पर झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को बिजली विभाग के सहायक विद्युत अभियंता (एसडीओ) देवाशीष महापात्र से मुलाकात कर ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली समस्याओं को प्रमुखता से उठाया.

आपके शहर में

विज्ञापन

बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावित हो रही बिजली आपूर्ती

प्रतिनिधिमंडल ने बताया - लगातार बारिश के कारण कई ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है. साथ ही कई जगह बिजली के पोल जर्जर हो चुके हैं. पुराने तारों के कारण भी लोगों को परेशानी हो रही है. प्रतिनिधिमंडल ने त्योहारों को देखते हुए समय रहते सभी खामियों को दूर कर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की.

जर्जर पोल और पुराने तार बदलने की मांग

झामुमो नेताओं ने जर्जर एवं खराब बिजली पोलों को बदलने, पुराने तारों की जगह नये तार लगाने और जरूरतमंद क्षेत्रों में नये बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने की मांग की. ग्रामीण इलाकों में लंबे समय से चली आ रही अन्य विद्युत समस्याओं का भी शीघ्र समाधान करने का आग्रह किया गया.

बागबेड़ा में जला ट्रांसफॉर्मर जल्द बदलने की मांग

बैठक के दौरान बाजार टोला, बागबेड़ा में ट्रांसफॉर्मर जलने का मामला भी उठाया गया. प्रतिनिधिमंडल ने एसडीओ से जल्द नया ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की. बिजली से जुड़ी सभी समस्याओं का मांगपत्र भी विभाग को सौंपा गया. झामुमो प्रखंड सचिव जगत मार्डी ने कहा - पर्व-त्योहार के दौरान बिजली कटौती से ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है. इसलिए विभाग सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करे और त्योहारों से पहले क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करे. प्रतिनिधिमंडल में झामुमो प्रखंड सचिव जगत मार्डी, मनोज नाहा, मिथुन चक्रवर्ती, जितेंद्र सिंह, नितिन हांसदा, धोनी दास, बीजू संरक्षक आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola